फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi man in neighbor sexually assaulted 10 year old girl in mayur vihar trilokpuri police probing matter

दिल्ली : दस साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने किया दुष्कर्म, इस बहाने से ले गया था साथ

Tue, 23 Mar 2021 11:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 23 Mar 2021 11:52 PM IST
सार

- पैसे देने के बहाने अपने साथ ले गया 
- पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दे रही है दबिश 

विज्ञापन
Delhi man in neighbor sexually assaulted 10 year old girl in mayur vihar trilokpuri police probing matter
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली के मयूर विहार के त्रिलोकपुरी इलाके में दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाला आरोपी पैसे की लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया और घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी कबाड़ी का काम करता था।

विज्ञापन


दस साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ त्रिलोकपुरी इलाके में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि सोमवार दोपहर बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। कुछ समय बाद वह बीमार बेटे के लिए दवा लेने चली गई। वापस आने पर उसने बच्ची को नहीं देखा। काफी देर तक बच्ची के नहीं मिलने पर आस पास के लोग आ गए।
विज्ञापन


एक व्यक्ति ने बताया कि बच्ची कबाड़ी का काम करने वाले रियासत(30) के साथ कहीं जा रही थी। लोग तुरंत रियासत के घर पर पहुंचे। जहां बच्ची बदहवास हालत में मिली। लोगों को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच में पता चला कि वह कबाड़ी का काम करता था और अकेला ही किराए के मकान में रहता था। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed