{"_id":"6051b3dc8ebc3ee653329dbc","slug":"delhi-majnu-ka-tilla-woman-murder-by-bike-borne-assailants","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : मजनू का टीला इलाके में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : मजनू का टीला इलाके में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या
Wed, 17 Mar 2021 01:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पेक्सेल्स
दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में बुधवार सुबह एक ऐसी वारदात सामने आई जिससे पूरा इलाका दहशत में है। मजनू का टीला इलाके में आज सुबह तकरीबन 7.00 बजे मीना तमांग नाम की 45 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश भी जारी है।
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता लगा है कि आज सुबह दो लोग बाइक पर आए और एक महिला पर गोलियां चला दीं। गोलियां लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की इलाके में नमकीन-बिस्कुट और पानी की दुकान है।
विज्ञापन
जब उस पर हमला हुआ वह अपनी दुकान खोलकर अंदर से उसकी सफाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि महिला नेपाल की रहने वाली थी। हालांकि महिला की हत्या का मकसद क्या है यह अभी सामने नहीं आया है।