फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi LG Taranjit Singh Sandhu inaugurates first all women police station

दिल्ली को मिला पहला महिला पुलिस थाना: यहां सभी कर्मचारी होंगी महिलाएं, सब्जी मंडी इलाके में एलजी ने की शुरुआत

Fri, 19 Jun 2026 02:47 PM IST
Akash Dubey पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Fri, 19 Jun 2026 02:47 PM IST
सार

उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी का पहला महिला पुलिस थाना खोला गया। इसका उद्घाटन उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने किया।

विज्ञापन
Delhi LG Taranjit Singh Sandhu inaugurates first all women police station
महिला पुलिस थाना का उद्घाटन करते एलजी - फोटो : X @PTI_News

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी का पहला महिला पुलिस थाना शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी क्षेत्र में खोला गया। इसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाना और उनके खिलाफ अपराधों से बेहतर ढंग से निपटना है।

विज्ञापन


दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सब्जी मंडी पुलिस थाना परिसर में इसका उद्घाटन किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि यह दिल्ली का पहला ऐसा थाना है जिसमें सभी कर्मी महिलाएं हैं। यह शहर में लिंग-संवेदनशील पुलिसिंग की दिशा में एक बड़ा कदम है। 
विज्ञापन


यह थाना घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और हमले जैसे गंभीर अपराधों की रोकथाम व जांच पर केंद्रित होगा। पुलिस ने बताया कि यहां जागरूकता कार्यक्रम और परामर्श भी दिए जाएंगे। यह सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed