फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: LG handed over appointment letters to 849 employees

Delhi : एलजी ने 849 कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, दिल्ली सरकार के विभिन्न विभाग व एजेंसियों में भर्ती

Sat, 01 Jul 2023 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Jul 2023 05:39 AM IST
सार

कर्मचारियों को स्थायी रोजगार देने के लिए चयन प्रक्रिया जारी है। इसी के तहत शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने विज्ञान भवन में दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों व एजेंसियों में भर्ती हुए 849 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। 
 

विज्ञापन
Delhi: LG handed over appointment letters to 849 employees
मिली नौकरी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार में जल्द ही तदर्थ कर्मचारी की जगह उचित चयन प्रक्रिया से भर्ती स्थायी कर्मचारी काम करेंगे। कर्मचारियों को स्थायी रोजगार देने के लिए चयन प्रक्रिया जारी है। इसी के तहत शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने विज्ञान भवन में दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों व एजेंसियों में भर्ती हुए 849 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। 

विज्ञापन


इस प्रक्रिया से पिछले एक साल में 17 हजार रिक्तियों को भरा जा चुका है। इसके अलावा आने वाले दिनों में दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार में कुछ और पदों पर भर्ती निकाली जाएंगी। नियुक्ति पत्र देने के बाद उपराज्यपाल ने कहा कि पिछले छह महीनों में शिक्षा विभाग में 1,495 लोगों की भर्ती हुई है। आने वाले दिनों में 4500 पदों के लिए रिक्तियां निकाली जाएंगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली पुलिस में 6 हजार अतिरिक्त नौकरियां निकाली जाएंगी। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उप राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा विभाग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सभी खाली पड़े पदों पर नियुक्तियां होनी आवश्यक हैं। सभी खाली पड़े पदों का चिन्हांकन करा लिया गया है। जल्द ही इन सभी पदों पर नियुक्तियां कर दी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें मिला रोजगार 

  • शिक्षा विभाग- 391 पीजीटी/टीजीटी
  • एमसीडी- 274 जूनियर सचिव सहायक
  • डीटीसी- 50 जूनियर असिस्टेंट
  • टीटीई- 40 लैब अटेंडेंट
  • डूसिब- 13 जूनियर इंजीनियर
  • डीजेबी- 11 प्रधान सहायक
  • बाढ़ व सिंचाई- तीन सहायक अभियंता
  • अभियोजन निदेशालय-67 सहायक अभियोजक


नियुक्तियों में होता  था पक्षपात 
उपराज्यपाल ने कहा कि ऐसे कई लोग सामने आए हैं, जिन्हें तदर्थ तरीके से नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति में निष्पक्षता पर संदेह उठा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने स्थायी रिक्तियों के जगह अनुबंध के आधार पर व्यक्तियों को नियुक्त किया। हमारी कोशिश है कि ऐसी सभी नियुक्तियों को रद्द कर योग्य उम्मीदवारों को स्थायी रोजगार दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed