{"_id":"60fd76ff8ebc3e581d352f79","slug":"delhi-less-than-an-days-stock-left-of-covishield","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोविशील्ड का एक दिन से कम का स्टॉक बचा, 24 घंटे में सिर्फ 69,896 को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोविशील्ड का एक दिन से कम का स्टॉक बचा, 24 घंटे में सिर्फ 69,896 को लगा टीका
Sun, 25 Jul 2021 08:06 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 25 Jul 2021 08:06 PM IST
सार
बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 69,896 वैक्सीन लगाई गई। दिल्ली में अब तक करीब 96 लाख 57 हजार लोगों को टीका लग चुका है। इनमें 72 लाख 73 हजार को पहली और 23 लाख 84 हजार को दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
कोविशील्ड
- फोटो : twitter@serum institute
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोविशील्ड टीके का एक दिन से कम का स्टॉक बचा है। वैक्सीन बुलेटिन के अनुसार रविवार सुबह तक कोविशील्ड की 70 हजार खुराक और कोवाक्सिन की 2,16,140 खुराकें थीं। फिलहाल कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए ही लगाई जा रही है।
बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 69,896 वैक्सीन लगाई गई। दिल्ली में अब तक करीब 96 लाख 57 हजार लोगों को टीका लग चुका है। इनमें 72 लाख 73 हजार को पहली और 23 लाख 84 हजार को दूसरी डोज लग चुकी है।
टीकाकरण में युवा सबसे आगे हैं। 18 से 44 आयु वर्ग में 36 लाख लोगों को पहली और 2 लाख 32 हजार को दूसरी खुराक लग गई है। हालांकि, बीते कुछ दिनों से वैक्सीनेशन की गति धीमी चल रही है। कई केंद्रों पर मांग के हिसाब से टीके की आपूर्ति नहीं हो रही है। हर जिलें में यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
कुछ केंद्रों पर तीन से चार घंटे में ही वैक्सीन खत्म हो रही है। पहले जहां रोजाना 1.50 लाख से ज्यादा वैक्सीन लगाई जा रही थी। अब यह संख्या 60 हजार के करीब पहुंच गई है।