फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : leader who joined the bjp an hour ago got the ticket

Delhi Election: धरी रह गई रायशुमारी, घंटे भर पहले भाजपा में शामिल नेता को मिला टिकट, वंचित उम्मीदवारों में रोष

Sun, 13 Nov 2022 04:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Nov 2022 04:32 AM IST
सार

महज एक घंटे पहले पार्टी में शामिल हुए नेता प्रत्याशी बन गए। इसका अंदरखाने विरोध भी तेज हो  गया है। प्रदेश भाजपा ने सभी ढाई सौ वार्ड में प्रत्याशियों के चयन के लिए पिछले दिनों रायशुमारी की थी। 

विज्ञापन
Delhi : leader who joined the bjp an hour ago got the ticket
एमसीडी इलेक्शन 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा की रायशुमारी सिर्फ दिखावटी रही। महज एक घंटे पहले पार्टी में शामिल हुए नेता प्रत्याशी बन गए। इसका अंदरखाने विरोध भी तेज हो  गया है। प्रदेश भाजपा ने सभी ढाई सौ वार्ड में प्रत्याशियों के चयन के लिए पिछले दिनों रायशुमारी की थी। 

विज्ञापन


वार्ड के प्रतिनिधियों से पसंद के उम्मीदवारों के लिए बंद  डिब्बे में नाम डालने को कहा गया था। जोरशोर से चले इस रायशुमारी में प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय नेतृत्व के भी नेताओं को वार्ड में भेजा गया था। लेकिन वार्ड, मंडल, जिले के नेताओं को खबर तक नहीं की गई और दावेदारों के भविष्य को डिब्बे में कैद कर दिया गया। 
विज्ञापन


अब जब पहली सूची जारी हो गई है तो इसे लेकर दावेदार नाराजगी जाहिर कर रही है। इतना ही नहीं जब बंद डिब्बे में दावेदारों के बॉयोडाटा से मिलान नहीं हुआ तो सभी नेता आश्चर्य में है। सूची को देखे तो प्रदेश के महामंत्री की खूब चली है। माना जा रहा है कि पूर्वी दिल्ली इलाके में ज्यादातर दावेदारों को टिकट दिलाने में उन्हें कामयाबी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं का विरोध पहली सूची को लेकर इस बात को लेकर भी है कि गोविंदपुरी निगम वार्ड के पूर्व पार्षद चंद्र प्रकाश को शाम छह बजे के करीब भाजपा परिवार में शामिल किया गया और पहली सूची जारी होने के एक घंटे में ही उनको प्रत्याशी बना दिया गया। भाजपा सूत्रों का कहना है कि सांसदों व विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों के खाते में कई वार्ड के प्रत्याशी को जगह तो मिली है बावजूद उनमें नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed