फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Laxmi Nagar main market and surrounding markets closed

कोविड नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी: पांच जुलाई तक बंद रहेंगे दिल्ली के लक्ष्मी नगर समेत ये बाजार

Wed, 30 Jun 2021 11:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Jun 2021 11:38 AM IST
सार

जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार, मंगल बाजार, विजय चौक, सुभाष चौक, जगतराम पार्क, गुरु रामदास नगर 5 जुलाई की रात 10 बजे तक COVID19 उचित व्यवहार का पालन नहीं करने के लिए बंद किए गए हैं।

विज्ञापन
Delhi Laxmi Nagar main market and surrounding markets closed
लक्ष्मी नगर मेन मार्केट और आसपास के बाजार बंद - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के लक्ष्मी नगर मुख्य बाजार और आसपास के बाजार बंद कर दिए गए हैं। इन बाजारों में कोरोना नियमों का उलंलघन हो रहा था। जिसके बाद पूर्वी दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट ने 5 जुलाई की रात 10 बजे तक इन बाजारों को बंद करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार, मंगल बाजार, विजय चौक, सुभाष चौक, जगतराम पार्क, गुरु रामदास नगर 5 जुलाई की रात 10 बजे तक COVID19 उचित व्यवहार का पालन नहीं करने के लिए बंद किए गए हैं।
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली की मजिस्ट्रेट और दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट प्राधिकरण की अध्यक्ष सोनिका सिंह ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा है कि विकास मार्ग से लवली पब्लिक स्कूल, किशन कुंज और उसके आसपास के इलाकों जैसे मंगल बाजार, विजय चौक, सुभाष चौक, जगतराम पार्क आदि पांच जुलाई की रात 10.00 बजे तक बंद रहेंगे। हालांकि यह प्रावधान उन दुकानों पर लागू नहीं होंगे जो जरूरी सामानों की बिक्री करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीत विहार के एसडीएम की रिपोर्ट के अनुसार लक्ष्मी नगर बाजार में दुकानदार, विक्रेता और आम जनता कोविड के नियमों का अच्छे से पालन नहीं कर रहे थे। बड़ी संख्या में यहां लोगों के आने की वजह से मार्केट एसोसिएशन पिछले रविवार यहां कोविड के नियमों का पालन नहीं करा पाया।

डीसीपी(ईस्ट) को हिदायत दी गई है कि वह आदेश का सख्ती से पालन कराएं और पूर्वी दिल्ली नगर निगम यहां का सैनिटाइजेशन करे। मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन को प्रशासन का समर्थन करने के निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि व्यापारियों का दावा है कि मार्केट बंद करने से पहले उनकी राय नहीं ली गई और न ही उन्हें भीड़ बढ़ने की जानकारी दी गई। मंगल बाजार ट्रेडर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा का कहना है कि सप्ताह में कुछ दिन भीड़ जरूर देखी गई थी क्योंकि आसपास के इलाकों से लोग यहां अक्सर ये जानने के लिए आते हैं कि पटरी बाजार शुरू हुआ या नहीं।

शर्मा ने बताया कि नगर निगम ने अभी पटरी बाजार को अनुमति नहीं दी है लेकिन उनके विक्रेता यहां आते रहते हैं। वरना यहां स्थिति सामान्य ही रहती है। हमें इसके बारे में जानकारी तब मिली जब हमने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed