फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Jahangirpuri Violence An attempt was made to dissolve the poison in the quiet fiza mischievous elements spoiled the atmosphere

Delhi Jahangirpuri Violence: शांत फिजा में जहर घोलने का किया गया प्रयास, शरारती तत्वों ने बिगाड़ा माहौल

Mon, 18 Apr 2022 06:10 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 18 Apr 2022 06:10 AM IST
सार

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने बड़ा दावा किया है। कहा है कि अंसार का संबंध ताहिर हुसैन, खालिद सैफी और उमर खालिद से रहा है। ट्वीट में यह भी कहा है कि जितने दंगाई पकड़े जा रहे हैं ये सब दिल्ली दंगों और शाहीन बाग में शामिल थे।

विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Violence An attempt was made to dissolve the poison in the quiet fiza mischievous elements spoiled the atmosphere
जहांगीरपुरी में है तनावपूर्ण शांति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहांगीरपुरी इलाके में बवाल से इलाके में रहने वाले दोनों समुदायों के लोग हैरान है। स्थानीय लोगों का कहना है शांति और सद्भाव के साथ रहते हुए यहाँ दशकों बीत गए पर कभी भी हिंसा का ऐसा रूप नहीं देखा। कुंछ पलों में ही शरारती तत्वों ने इलाके के सौहार्द को बिगाड़ दिया।

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि हर साल इलाके में शिवरात्रि, गणेश पूजन, हनुमान जन्मोत्सव व अन्य अवसरों पर शोभायात्रा निकाली जाती है। मोहरम के अवसर पर ताजिया भी। निकालते हैं। इस कार्यक्रमों में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल होकर एक दूसरे की मदद भी करते हैं, लेकिन कभी भी हिंसा की घटना नहीं हुई।
विज्ञापन


हिंसा के दौरान अपने घर में मौजूद रहान ने बताया कि वह 30 वर्षों से इलाके में रह रहे हैं। शांति और सद्भाव के साथ दशकों बीत गए, लेकिन कभी ऐसी हिंसा नहीं देखी। हिंदू और मुस्लिम घटता के समुदाय में इतनी एकता है कि दोनों समुदाय के लोग हरे त्योहार पर एक ओर से दूसरे के यहाँ बधाई देने पहुंचते हैं। ईद हो या दिवाली सभी त्योहारों पर एक जैसा माहौल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेहान ने कहा कि इलाके की शांति को बिगाड़ने के लिए शरारती तत्वों ने कोशिश की है। लोगों को हिंसा करने के लिए भड़काया गया है। वहीं, जी ब्लॉक में रहने वाले रवि सिंह ने कहा कि घटना के वक्त वह कुशल चौक पर थे अचानक से मस्जिद की ओर से लोग भागते हुए आए और तोड़फोड़ होना शुरू हो गई। हिंसा के दौरान सी-ब्लॉक की ओर से पत्थर व कांच की बोतलों के साथ इलाके की भीड़ ने जी-ब्लॉक की ओर बढ़ना शुरू कर दिया।

भाजपा नेता कपिल मिश्रा का आरोप, जहांगीरपुरी मामले के आरोपी दिल्ली दंगों में भी थे शामिल

जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा के आरोपी अंसार पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने बड़ा दावा किया है। कहा है कि अंसार का संबंध ताहिर हुसैन, खालिद सैफी और उमर खालिद से रहा है। ट्वीट में यह भी कहा है कि जितने दंगाई पकड़े जा रहे हैं ये सब दिल्ली दंगों और शाहीन बाग में शामिल थे। मुख्य आरोपी अंसार जहांगीरपुरी से औरतों को सड़कें बंद करवाने के लिए सीलमपुर, जाफराबाद और शाहीन बाग लेकर जाता था। कपिल मिश्रा ने जहांगीरपुर मामले में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को भी जिम्मेदार ठहराया था। बांग्लादेशी घुसपैठियों की बस्ती अब भारत के नागरिकों पर हमले करने की हिम्मत करने लगी है।

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने जुलूस पर पथराव को दुखद व निंदनीय बताया। कहा कि जो लोग हिंसा का हिस्सा थे, वे न तो दिल्ली वाले कहलाने के लायक हैं और न ही दिल्ली में रहने के लायक हैं। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के भाजपा सांसद हंस राज हंस ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। इस घटना के कारण शनिवार को पूरी रात सो नहीं पाया और सुबह होते ही मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंच गया। यह भी कहा कि इस मामले की जांच के लिए कई एजेंसियां काम कर रही हैं। पता लगा लिया जाएगा कि यह सब किसने और क्यों किया।

पल-पल की जानकारी ले रहे गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस बात को लेकर काफी परेशान हैं और इसकी हर पल की जानकारी ले रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने भी मामले को दर्ज कर जांच शुरू किया है। यह भी कहा कि हर धर्म में कुछ बुरे लोग होते हैं, वे ही ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार होते हैं। इस घटना के पीछे कुछ विदेशी ताकतें हो सकती हैं जो भारत को कमजोर करना चाहती हैं। मैं सभी से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने दंगा फैलने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस को साधुवाद दिया। कहा पुलिस कर्मियों ने मानव श्रृंखला बना खुद पर झेलकर दंगें पर काबू पाया।

प्रदेश भाजपा पूर्व अध्यक्ष व विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के मतदाता और राशन कार्ड वापस लिया जाए। दिल्ली में हिंदुओं पर हमले बढ़ रहे हैं। ॐआपॐ दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों का वोट बैंक के रूप में पोषण कर रही है। हिंसा का भड़कना कोई अचानक घटना नहीं थी, बल्कि सोची समझी साजिश थी। सरकार को अवैध बांग्लादेशियों को मुफ्त बिजली और पानी देना बंद कर देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed