फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Invisible pollutants are dissolving poison in the body

Delhi : शरीर में जहर घोल रहे हैं अदृश्य प्रदूषक, खून के साथ मिलकर पहुंच जाते हैं शरीर के अंगों तक

Sun, 06 Nov 2022 04:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Nov 2022 04:30 AM IST
सार

Delhi :यह इतने महीन हैं कि शरीर की पहली छलनी (फेफड़ों) भी इनको नहीं पकड़ पाती। नतीजतन दिल से होते हुए यह खून में घुल जाते हैं। खास बात यह कि वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों से भी अभी निगरानी संभव नहीं है।

विज्ञापन
Delhi : Invisible pollutants are dissolving poison in the body
demo pic...

विस्तार

दिल्ली की हवा में घुले और निगरानी केंद्रों की पकड़ में नहीं आने वाले अदृश्य प्रदूषक शरीर पर घातक वार कर रहे हैं। यह इतने महीन हैं कि शरीर की पहली छलनी (फेफड़ों) भी इनको नहीं पकड़ पाती। नतीजतन दिल से होते हुए यह खून में घुल जाते हैं। खास बात यह कि वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों से भी अभी निगरानी संभव नहीं है। इसका आकार पीएम2.5 से कम रहता है। आकलन न हो पाने से इससे बचाव के तरीकों पर खास ध्यान एजेसियों का नहीं जाता है। विशेषज्ञ इसे अदृश्य लेकिन सबसे घातक प्रदूषक मान रहे हैं। 

विज्ञापन


एम्स, दिल्ली के पल्मोनरी विभाग में वरिष्ठ डॉ. करण मदान  का कहना है कि प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ पीएम 2.5 से पीएम1 आकार के कणों की मात्रा भी तेजी से बढ़ती है। हमारी शरीर के पास इससे बचने का कोई जैविक तरीका नहीं है। खून इनका कैरियर बन जाता है। आगे यह शरीर के अलग-अलग अंगों पर घातक असर डालते हैं। बचाव को कारगर विकल्प न होना ज्यादा खतरा पैदा कर रहा है। लंबे वक्त तक इस स्तर तक प्रदूषित हवा में रहना कई बार जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन


इस तरह करता है प्रभावित
सांस के साथ शरीर तक पहुंचे पीएम1.0 को फेफड़े (शरीर की पहली छन्नी) भी नहीं रोक पाते। यह फेफड़ों के रास्ते दिल तक पहुंच जाते हैं और खून में मिलकर शरीर के अन्य अंगों तक पहुंच जाती है। इन अदृश्य प्रदूषक तत्व के कारण लंग्स, हार्ट और ब्रेन में दिक्कत तो आती ही है। साथ ही यह शरीर के अन्य अंगों में भी जमा होकर उक्त अंग को फेल कर देते हैं जो काफी घातक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण से बढ़ सकता है बीपी-शुगर
डॉ. मदान की माने तो यह न केवल हार्ट को नुकसान पहुंचाते हैँ, बल्कि शुगर और बीपी बढ़ने में भी इनका संबंध हो सकता है। शुगर और बीपी की समस्या बढ़ने से शरीर में अन्य रोग की हावी हो सकते हैं। साथ ही रोगों से लड़ने की क्षमता भी कमजोर हो जाती है। नेशनल लेबोरेटरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन की माने तो प्रदूषण के कारण रक्तचाप व ब्लड शुगर में बदलाव के संकेत मिले हैं।


कैंसर का भी खतरा
डीजल जलने से होने वाले प्रदूषण से लंग्स कैंसर होने का खतरा रहता है। प्रौढ़ व बुजुर्ग आयु वर्ग के लोग इसमें आसानी से शिकार हो सकते हैं। ऐसा उन क्षेत्रों में ज्यादा दिखाई देता है जहां इसका एक्सपोजर ज्यादा है। कैंसर रिसर्च यूके का अध्ययन बताता है कि फेफड़ों के 10 कैंसरों में से एक कैंसर प्रदूषण से सकता है। प्रदूषण की तुलना में फेफड़ों के कैंसर के विकास के जोखिम में धूम्रपान अधिक प्रभाव डालता है। अध्ययन बताते हैं कि वायु प्रदूषण के कण कोशिकाओं में डीएनए को नुकसान पहुंचा सकते हैं और फेफड़ों के कैंसर का कारण बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed