{"_id":"605a33203f585a20b611bf7f","slug":"delhi-in-the-name-of-flat-29-crore-fraud-aero-city-dwarka-cghs-company-vice-president-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट देने के नाम पर 29 करोड़ की ठगी में कंपनी का उपाध्यक्ष गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट देने के नाम पर 29 करोड़ की ठगी में कंपनी का उपाध्यक्ष गिरफ्तार
Tue, 23 Mar 2021 11:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:57 PM IST
सार
- छह सहयोगियों को आर्थिक अपराध शाखा पहले कर चुकी है गिरफ्तार
- डीडीए लैंड पूलिंग योजना के तहत 250 लोगों से की ठगी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने फ्लैट देने के नाम पर 29 करोड़ की ठगी करने वाले एयरोसिटी द्वारका सीजीएचएस लिमिटेड कंपनी के उपाध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों को डीडीए की लैंड पूलिंग योजना के तहत फ्लैट देने का झांसा देकर 250 लोगों से ठगी की थी। इस मामले में पुलिल छह आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के रमेश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मानसरोवर पार्क, शाहदरा निवासी आकाश भारद्वाज के रूप में हुई है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) लोगों को आवास मुहैया करवाने के लिए लैंड पूलिंग योजना की घोषणा की है। लेकिन अभी किसी भी बिल्डर, सोसाइटी और कंपनी को इसका लाइसेंस नहीं दिया है।
विज्ञापन
बावजूद कई फर्जी कंपनी व संस्था गलत तरीके से लोगों को ठगने में लगी हुई है। इस बाबत शाखा को लगातार शिकायत मिल रही है। जांच में पता चला कि कई फर्जी कंपनियां सोशल मीडिया के जरिए लोगों को झांसा देकर उन्हें फंसा रही है।
विज्ञापन
निवेशकों की शिकायत सही पाए जाने पर शाखा ने कई सोसाइटी व कंपनी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। ठगी में एयरोसिटी द्वारका सीजीएचएस लिमिटेड के छह पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि कंपनी के उपाध्यक्ष शाहदरा निवासी आकाश भारद्वाज फरार चल रहा था। पुलिस ने सोमवार को एक सूचना पर आरोपी को शाहदरा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि उसने एक साल में 29 करोड़ रुपये की ठगी की।