फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Important decision of Kejriwal government - the water bill of the people of the state cannot be more than 1.5 times from last month

दिल्ली: केजरीवाल सरकार का अहम फैसला- पिछले महीने से 1.5 गुना से ज्यादा नहीं आएगा पानी का बिल

Thu, 09 Dec 2021 09:16 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 09 Dec 2021 09:16 PM IST
सार

प्रदेश के जल मंत्री और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) सत्येंद्र जैन ने उच्च स्तरीय बैठक कर उपभोक्ताओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सेवाएं देने के लिए यह महत्वपूर्ण फैसला लिया।
 

विज्ञापन
Delhi: Important decision of Kejriwal government - the water bill of the people of the state cannot be more than 1.5 times from last month
सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI-फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली जल बोर्ड ने अपने बिलिंग सिस्टम को अपडेट किया है। अब उपभोक्ताओं का बिल पिछले माह से 1.5 गुना से ज्यादा नहीं होगा। यदि बिल इससे अधिक होगा तो उपभोक्ता को बोर्ड की तरफ से एक स्पष्टीकरण दिया जाएगा और इसके तर्ज पर ग्राहक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। दिल्ली जल बोर्ड किसी भी प्रकार की गलती के लिए जवाबदेह और उत्तरदायी होगा।

विज्ञापन


जल मंत्री और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान बोर्ड की राजस्व प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए कई निर्णय लिए गए।
विज्ञापन


सत्येंद्र जैन ने बताया कि कई शिकायतें सरकार को मिली हैं, जिनमें बताया गया कि मीटर रीडर्स या तो मौजूदा मीटर रीडिंग की तस्वीर अपलोड नहीं करते थे या फिर एक रैंडम इमेज अपलोड करते थे और बाद में उसे खुद से सत्यापित कर उचित समझे जाने पर रीडिंग अलग से डालते हैं। जब तक कोई उपभोक्ता इसके लिए शिकायत दर्ज नहीं करता था, तब तक इस प्रक्रिया की कोई जांच नहीं होती थी। अधिकतर उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान सही मानते हुए करते हैं और द्विमासिक बिलिंग चक्र में खपत पैटर्न में बदलाव को महसूस नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब पिछले बिल की तुलना में पानी की खपत 50 फीसद से अधिक या कम होने पर मीटर रीडर के टैबलेट से बिलिंग रोकने के लिए एक सिस्टम चेक होगा। मीटर रीडिंग ने लिए फोटो के अनुसार पानी की खपत की पुष्टि के बाद ही जेडआरओ कार्यालय बिल तैयार करेगा। वहीं राजस्व अधिकारी सिस्टम में रेंडम आधार पर रोजाना मीटर रीडिंग इमेज ऑडिट करेंगे। इससे मौजूदा बिलिंग प्रणाली से संबंधित सभी खामियों को दूर किया जा सकेगा। रीडिंग में गलतियों के मामले में मीटर रीडर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed