दिल्ली पुलिस के आंकड़े: अक्तूबर में शस्त्र अधिनियम के तहत 100, आबकारी एक्ट में 85 हुए गिरफ्तार
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी जिला में शस्त्र अधिनियम के तहत 17 मामले दर्ज किए गए और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से छह अवैध हथियार और 11 चाकू बरामद हुए। उत्तर-पूर्वी जिला में शस्त्र अधिनियम के तहत 59 मामले दर्ज किए गए और 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 23 पिस्टलें, 45 कारतूस और 40 चाकू बरामद किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में अक्तूबर के महीने में शस्त्र अधिनियम के तहत लगभग 100 लोगों, आबकारी अधिनियम के तहत 85 और एनडीपीएस अधिनियम के तहत 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़े से सामने आई है।
रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी जिला में शस्त्र अधिनियम के तहत 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से पांच देशी पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किए गए।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी जिला में शस्त्र अधिनियम के तहत 17 मामले दर्ज किए गए और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से छह अवैध हथियार और 11 चाकू बरामद हुए। उत्तर-पूर्वी जिला में शस्त्र अधिनियम के तहत 59 मामले दर्ज किए गए और 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 23 पिस्टल, 45 कारतूस और 40 चाकू बरामद किए गए।
रिपोर्ट के अनुसार, अक्तूबर में उत्तरी, दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में आबकारी अधिनियम के तहत 85 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनमें से उत्तरी से 19, दक्षिण-पूर्वी से 44 और उत्तर-पूर्वी से 22 लोग गिरफ्तार किए गए।
रिपोर्ट में बताया गया कि दक्षिण-पूर्वी जिला में आबकारी अधिनियम के तहत 40 मामले दर्ज किए गए और शराब की 5,000 बोतलें बरामद की गईं, वहीं उत्तर-पूर्वी जिले में 22 मामले दर्ज कर 431 बोतलें बरामद की गईं। उत्तर-पूर्वी जिला में नार्कोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंसेट (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत 11 मामले दर्ज कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 31 किलोग्राम डग बरामद किया गया।
आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी जिला में ऐसे पांच मामले दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 12.5 किलोग्राम ड्रग बरामद किया गया। उत्तरी जिला में इसके अंतर्गत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 104.6 ग्राम स्मेक बरामद की गई। दक्षिण-पूर्वी जिला में जुआ अधिनियम के तहत 13 मामले दर्ज कर 44 लोग गिरफ्तार किए गए, वहीं उत्तर-पूर्वी जिला में इसके 11 मामले दर्ज कर 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
नोट: राष्ट्रीय राजधानी 15 पुलिस जिलों में विभाजित है।