{"_id":"617bece52b161c2c896bd838","slug":"delhi-high-court-orders-complete-resumption-of-physical-courts-from-22nd-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: उच्च न्यायालय में 22 नबंवर से शुरू होगी पूरी तरह फिजिकल सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: उच्च न्यायालय में 22 नबंवर से शुरू होगी पूरी तरह फिजिकल सुनवाई
Fri, 29 Oct 2021 06:15 PM IST
Vikas Kumar
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 29 Oct 2021 06:15 PM IST
सार
दिल्ली उच्च न्यायालय में 22 नबंवर से पूरी तरह से फिजिकल सुनवाई फिर से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट
- फोटो : एएनआई
विस्तार
हाईकोर्ट सहित जिला अदालतों में 22 नवंबर से पूर्ण रूप से फिजिकल सुनवाई शुरु होगी। हाईकोर्ट रजिस्ट्रार मनोज जैन द्वारा जारी सर्कुलर में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
जारी सर्कुलर के अनुसार 18 नवंबर तक प्रतिबंध के आधार पर सुनवाई जारी रहेगी और 22 नवंबर से फिजिकल सुनवाई शुरु होगी। इतना ही नहीं विशेष आग्रह पर विडियों कांफ्रेसिंग व हाईब्रिड प्रणाली से भी सुनवाई का प्रावधान रहेगा। सर्कुलर के अनुसार 8, 9 व 10 नवंबर के लिए तय मामलों की सुनवाई 4, 5 व 6 दिसंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
इसी प्रकार 11,12,15 व 16 नवंबर को तय मामलों की सुनवाई 4, 5, 6 व 7 जनवरी 22 को सुनवाई होगी जबकि 17 व 18 नवंबर को तय मामलों की सुनवाई 10 व 11 जनवरी 22 को सुनवाई होगी।
विज्ञापन