फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi High Court notice to the government petition has been filed for setting up 42 additional commercial courts

दिल्ली: हाईकोर्ट का सरकार को नोटिस, 42 कॉमर्शियल कोर्ट स्थापित करने के लिए दायर की गई है याचिका

Mon, 04 Apr 2022 04:21 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 04 Apr 2022 04:21 PM IST
सार

जस्टिस विपिन सांघी और नवीन चावला की पीठ ने सोमवार को इंफ्रास्ट्रक्चर, न्यायिक अफसरों और कोर्टरूम्स की उपलब्धता पर स्टेटस रिपोर्ट मांगते हुए  मामले की अगली सुनवाई पांच जुलाई 2022 को तय की है।

विज्ञापन
Delhi High Court notice to the government petition has been filed for setting up 42 additional commercial courts
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई-फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में 42 कॉमर्शियल कोर्ट स्थापित करने के लिए दिल्ली सरकार को निर्देश देने की मांग वाली एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सोमवार को दिल्ली सरकार, रजिस्ट्रार जनरल और अन्य को नोटिस जारी किया है। दिल्ली सरकार ने 13 अप्रैल 2021 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी, जिससे जनहित को देखते हुए दिल्ली में कॉमर्शियल मामलों का जल्द निपटान सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन


जस्टिस विपिन सांघी और नवीन चावला की पीठ ने सोमवार को इंफ्रास्ट्रक्चर, न्यायिक अफसरों और कोर्टरूम्स की उपलब्धता पर स्टेटस रिपोर्ट मांगते हुए  मामले की अगली सुनवाई पांच जुलाई 2022 को तय की है।

विज्ञापन

याचिकाकर्ता वकील अमित साहनी ने कहा, ''न्याय तंत्र का सामर्थ्य और कॉमर्शियल मामले के निपटान में लगने वाला समय निवेश के विकास के साथ-साथ देश का संपूर्ण आर्थिक व सामाजिक विकास सुनिश्चित करने में बहुत महत्वपूर्ण कारक होते हैं।''

दिल्ली सरकार ने पिछले साल किया था अधिसूचित

उन्होंने आगे कहा, ''न्याय व्यवस्था में देरी समय-समय पर हाईकोर्टों व सुप्रीम कोर्ट का ध्यान खीचती रही है और इस संबंध में देश की विभिन्न कोर्टों में लंबित रिक्तियां भरने के लिए निर्देश जारी होते रहे हैं।''

याचिकाकर्ता के अनुसार, वर्तमान में दिल्ली में कुल 22 कॉमर्शियल कोर्ट संचालित हैं लेकिन दिल्ली सरकार द्वारा 22 मार्च 2021 को स्वीकृत और इसके बाद 13 अप्रैल 2021 को अधिसूचित 42 और कॉमर्शियल कोर्ट अभी संचालित होने शेष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed