फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Heroin worth 40 crores seized by Special Cell two smugglers arrested

दिल्ली: स्पेशल सेल ने 40 करोड़ की हेरोइन बरामद की, दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 29 Mar 2022 07:32 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 29 Mar 2022 07:32 PM IST
सार

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा कि वह बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सदस्य हैं। दोनों ही दिल्ली-एनसीआर व यूपी में पांच वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। आरोपियों ने बताया कि वह हेरोइन की इस खेप को झारखंड से लेकर आए थे।

विज्ञापन
Delhi: Heroin worth 40 crores seized by Special Cell two smugglers arrested
हेरोइन के साथ गिरफ्तार दोनों तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। हेरोइन झारखंड व मणिपुर के रास्ते आती थी। आरोपियों के कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की गई है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपियों ने हेरोइन को छिपाने के लिए कार में पिछली सीट में विशेष जगह बना रखी थी।

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी जसमीत सिंह के अनुसार इंस्पेक्टर शिवकुमार को सूचना मिली थी कि मणिपुर, असम, यूपी, बिहार और दिल्ली में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य म्यांमार से मणिपुर होकर हेरोइन लेकर आ रहे हैं। करीब चार महीने की तफ्तीश के बाद इंस्पेक्टर शिव कुमार को फिर 24 मार्च को सूचना मिली थी कि यूपी के दो मादक पदार्थ तस्कर नाजिर और दिनेश सिंह ने झारखंड से हेरोइन की बड़ी खेप ली है।

विज्ञापन

सूचना के अनुसार, हेरोइन की खेप को देने के लिए दोनों मारूति एसएक्स4 कार से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस टी पाइंट, सरायकालेखां के पास आएंगे। एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार व एसआई राजेश कुमार की टीम ने यहां घेराबंदी कर वार्ड नंबर-23, हरपुर जामानिया गाजीपुर, यूपी निवासी दिनेश सिंह (57) और मुहल्ला सुभान टोली जामानिया गाजीपुर यूपी निवासी नाजिर उर्फ नाजिम (28) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पीछे बैग लटका रखा था।

पुलिस ने बताया कि इनके बैग से छह किलो हेराइन बरामद की गई, जबकि कार से चार किलो हेरोइन बरामद की गई। इन्होंने कार में पिछली सीट पर हेरोइन को छिपाने के लिए विशेष जगह बना रखी थी। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा कि वह बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सदस्य हैं। दोनों ही दिल्ली-एनसीआर व यूपी में पांच वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। आरोपियों ने बताया कि वह हेरोइन की इस खेप को झारखंड से लेकर आए थे। इसमें से छह किलो हेरोइन दिल्ली व चार किलो हेरोइन गाजीपुर में सप्लाई करनी थी।

हेरोइन लेने वालों के म्यांमार से संबंध

आरोपियों ने पूछताछ में ये भी बताया कि हेरोइन की सप्लाई करने वालों के म्यांमार और मणिपुर से संबंध हैं। म्यांमार से हेरोइन मणिपुर होकर भारत के अन्य हिस्सों में आती है। इसके बाद दिल्ली व यूपी में हेरोइन की खेप भेजी जाती है। ये भी पता चला है कि झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों और मणिपुर में उग्रवाद प्रभावित इलाकों में अवैध रूप से हेरोइन बनाई जाती थी। ये झारखंड स्थित दवा निर्माताओं से भी हेरोइन खरीदते थे।

विज्ञापन

म्यांमार की हेरोइन की गुणवत्ता बहुत अच्छी क्वालिटी वाली है

दोनों आरोपियों ने खुलाया किया है कि म्यांमार और मणिपुर से तस्करी की गई हेरोइन की गुणवत्ता भारत में वैध खेती वाले क्षेत्रों में अफीम से निर्मित हेरोइन से काफी बेहतर है। यही कारण है कि म्यांमार और मणिपुर में निर्मित हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भारत में भी अत्यधिक मांग है। ये देखने में आया है कि पिछले 5-6 वर्षों से म्यांमार से मणिपुर के रास्ते देश के अन्य हिस्सों में हेरोइन की तस्करी का प्रमुख नया मार्ग बन गया है।

म्यांमार और मणिपुर से लाई गई हेरोइन न केवल लागत में तुलनात्मक रूप से सस्ती है बल्कि यह उत्तर प्रदेश के बरेली, बदायूं, बाराबंकी, मध्य प्रदेश के मंदसौर और झालावाड़,राजस्थान के पारंपरिक क्षेत्रों में कानूनी रूप से उगाई गई अफीम से निर्मित हेरोइन की तुलना में बहुत अच्छी गुणवत्ता की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed