फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi govt planning for a virtual platform named Delhi Bazaar for local and main markets of capital

खुशखबर: अब घर बैठे दिल्ली के बाजारों से कर सकेंगे शॉपिंग, वर्चुअल प्लेटफॉर्म तैयार कर रही केजरीवाल सरकार

Wed, 03 Nov 2021 08:30 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 03 Nov 2021 08:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सरकार ‘दिल्ली बाजार’ पोर्टल तैयार करवा रही है, जहां दिल्ली की सभी आर्थिक गतिविधियां व सेवाएं उपलब्ध होंगी। दिल्ली का हर व्यापारी, उद्योगपति, दुकानदार इस पोर्टल पर अपना प्रोडक्ट डिस्प्ले कर सकेगा।

विज्ञापन
Delhi govt planning for a virtual platform named Delhi Bazaar for local and main markets of capital
फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली सरकार अब वर्चुअल प्लेटफॉर्म से दिल्ली का सामान देश-दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी में है। चहुंमुखी विकास को ध्यान में रखकर सरकार पहला ऐसा वेब पोर्टल तैयार कर रही है, जहां दिल्ली का हर छोटा-बड़ा कारोबारी अपना प्रोडक्ट डिस्प्ले कर सकेगा। इस पोर्टल से सभी प्रोडक्ट की बिक्री पूरी दुनिया में करने की सुविधा होगी। अगले साल अगस्त तक यह पोर्टल तैयार होगा, जहां स्थानीय बाजार से लेकर मुख्य बाजार की सभी चीजें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार ‘दिल्ली बाजार’ पोर्टल तैयार करवा रही है, जहां दिल्ली की सभी आर्थिक गतिविधियां व सेवाएं उपलब्ध होंगी। दिल्ली का हर व्यापारी, उद्योगपति, दुकानदार इस पोर्टल पर अपना प्रोडक्ट डिस्प्ले कर सकेगा। घर बैठे ही लोग अपने कंप्यूटर या मोबाइल फोन पर किसी भी दुकान के अंदर जाकर उसकी सारी दुकान खंगाल सकेंगे। 
विज्ञापन


यह एक तरह से वर्चुअल एग्जीबिशन होगा। स्टार्टअप वालों के लिए भी यह मंच उपलबध होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस पोर्टल के आने से दिल्ली की जीडीपी, आर्थिक गतिविधियां, रोजगार, टैक्स रेवेन्यू तेजी से बढ़ेगा और दिल्ली की तरक्की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्चुअल बाजार होगा
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वर्चुअल प्रेस कान्फ्रेंस में देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम दिल्ली के कारोबारियों, उद्योगपतियों, व्यापारियों का काम बढ़ाने के लिए नई पहल करने जा रहे हैं।

‘दिल्ली बाजार’ के नाम से वेबसाइट तैयार कर रहे हैं, जिसमें दिल्ली के हर उद्योगपति, हर छोटी-बड़ी दुकान, हर सेवा प्रदाता और पेशेवर को स्थान मिलेगा। कोई दुकान वाला है तो उसकी दुकान में क्या-क्या प्रोडक्ट्स है, वह उस हर प्रोडक्ट को दिल्ली बाजार वेबसाइट पर डिस्प्ले कर सकता है। 
 

पोर्टल के माध्यम से खान मार्केट भी घूम सकेंगे
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में खान मार्केट है। इस पोर्टल पर भी एक खान मार्केट होगी, जो  हू-ब-हू वैसी ही होगी। पोर्टल के माध्यम से हकीकत में खान मार्केट में घूमने जैसा अहसास होगा। इसी तरह लाजपत नगर मार्केट भी पोर्टल पर होगी। सरोजनी नगर, हौजखास मार्केट समेत डीडीए की छोटी-छोटी कॉलोनियों के अंदर जो मार्केट हैं वो भी इस पोर्टल पर होंगी। 

पोर्टल पर प्रोडक्ट टाइप करते ही मिलेगी सूचना
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब पोर्टल तैयार हो जाएगा तो इससे कई फायदे मिलेंगे। दिल्ली के हर व्यापारी और उद्योगपति का सामान दिल्ली के हर पेशेवर व कारोबारी की सेवाएं ग्लोबल स्तर पर देखी जा सकेंगी। कोई व्यक्ति कुछ सामान खरीदना चाहता है तो खरीद सकता है। अमेरिका में बैठा व्यक्ति भी हौजखास मार्केट से सामान खरीद सकेगा। इस पोर्टल के माध्यम से खरीदार पूरी दुकान खंगाल सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed