{"_id":"60d88787f06d12145452689b","slug":"delhi-government-wrote-to-centre-for-45-lakh-covid-vaccine-doses-in-july-to-keep-rate-of-1-5-lakh-jabs-daily","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण: दिल्ली सरकार ने जुलाई में 45 लाख वैक्सीन देने के लिए केंद्र को लिखा पत्र, पांच दिनों में लगे सात लाख से अधिक को टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण: दिल्ली सरकार ने जुलाई में 45 लाख वैक्सीन देने के लिए केंद्र को लिखा पत्र, पांच दिनों में लगे सात लाख से अधिक को टीके
Sun, 27 Jun 2021 07:43 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 27 Jun 2021 07:43 PM IST
सार
विशेषज्ञों का कहना है कि संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए वैक्सीनेशन की गति काफी अच्छी है। इसे लगातार बनाए रखने की जरूरत है। दिल्ली में 16 जनवरी को पहली वैक्सीन लगाई गई थी।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
राजधानी में युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान चल रहा है। पांच दिन में ही सात लाख से ज्यादा को वैक्सीन लग चुकी है। इनमें अधिकतर 18 से 44 आयुवर्ग के लोग हैं। इस बीच दिल्ली सरकार ने जुलाई में 45 लाख कोविड वैक्सीन देने के लिए केंद्र को पत्र लिखा है। आप विधायक आतिशी ने कहा कि इससे डेढ़ लाख लोगों को रोजाना कोरोना वैक्सीन लगाई जा सके।
विशेषज्ञों का कहना है कि संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए वैक्सीनेशन की गति काफी अच्छी है। इसे लगातार बनाए रखने की जरूरत है। दिल्ली में 16 जनवरी को पहली वैक्सीन लगाई गई थी। अभी तक 36 फीसदी आबादी को पहली खुराक लग चुकी है। पिछले पांच दिन में सात लाख 14 हजार को वैक्सीन लगी है। अब तक कुल 71 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें 54,62,512 को पहली और 16,66,490 को दूसरी डोज लग चुकी है। इनमें सबसे अधिक संख्या 45 से अधिक उम्र वालों की है।
इस आयु वर्ग में 28 लाख को पहली और तीन लाख को दूसरी खुराक लग चुकी है। इसके बाद युवाओं का नंबर है। इनमें 20 लाख को पहली और एक लाख 70 हजार को दूसरी डोज लग गई है। स्वास्थ्य कर्मचारियों में दो लाख 53 हजार को पहली और एक लाख 88 हजार को दूसरी खुराक लगी है। अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों में चार लाख 37 हजार को पहली और 2,72 हजार को दूसरी डोज लग गई है।
विज्ञापन
इसी रफ्तार को बनाए रखने की जरूरत
वरिष्ठ डॉक्टर अजय कुमार का कहना है कि टीकाकरण कि इस रफ्तार को लगातार बनाए रखने की जरूरत है। अगर वैक्सीनेशन इसी रफ्तार से चलता रहा तो अगले एक से डेढ़ महीने में ही दिल्ली की आधी से ज्यादा आबादी को पहली खुराक लग चुकी होगी। इससे तीसरी संभावित लहर के खतरे को कम किया जा सकेगा।
पांच दिन कि स्थिति
तारीख- वैक्सीन लगी
26 जून-2,05,170
25-1,66,209
24-1,56,636
23-1,09,655
22-76,291
इतने फीसदी लोगों को लग चुकी है कम से कम एक खुराक
(फीसदी में)
18 से 44- 18
45 से अधिक- 47
स्वास्थ्य कर्मचारियों- 83
अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारी- 73
कुल टीकाकरण केंद्र- 1374
प्रतिदिन कि क्षमता- 2,26,552