फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government will give one crore rupees each to the families of six jawans who lost their lives on duty

सराहनीय: ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले छह जवानों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देगी दिल्ली सरकार

Fri, 23 Jul 2021 09:43 PM IST
सुशील कुमार कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 23 Jul 2021 09:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली के जिन जाबांजों ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाई उसकी भरपाई नहीं हो सकती, लेकिन सरकार की तरफ से दी जाने वाली सम्मान राशि से परिवार को थोड़ी मदद हो जाएगी।

विज्ञापन
Delhi government will give one crore rupees each to the families of six jawans who lost their lives on duty
अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली सरकार अपनी सेवा के दौरान जान गंवाने वाले 6 जवानों के परिवार वालों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसमें दो जवान दिल्ली पुलिस से और तीन एयरफोर्स से थे, जबकि एक जवान की सिविल डिफेंस में तैनाती थी। शुक्रवार को हुई ग्रुप ऑफ मिनिस्टर की बैठक में राजस्व विभाग की तरफ से यह प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। 

विज्ञापन


इस निर्णय के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हम उन वीर जवानों के परिवारों को किसी तरह की तकलीफ नहीं होने देंगे, जिन्होंने सेवा के दौरान अपनी जान गंवाई है। इस सम्मान राशि के जरिए वे परिवारों की आर्थिक तकलीफ कम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली सरकार की मदद केवल इतने तक सीमित नहीं रहेगी। इन परिवारों का हर तरह से ध्यान रखा जाएगा। 
विज्ञापन


इन जवानों में संकेत कौशिक (एसीपी-दिल्ली पुलिस), विकास कुमार (दिल्ली पुलिस), परवेश कुमार  (सिविल डिफेंस), राजेश कुमार (एयर फोर्स), सुनित मोहंती एयरफोर्स) और मीत कुमार (स्क्वाड्रन लीडर एयरफोर्स) का नाम शामिल है। इन सभी जवानों की अपनी सेवा के दौरान मृत्यु हो गई थी। दिल्ली सरकार अब इनके परिवारों को आर्थिक सहायता देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शहीद जवानों के परिजनों को दी जाएगी राशि

- स्वर्गीय संकेत कौशिक (एसीपी-दिल्ली पुलिस)

मूलरूप से राजस्थान के अजमेर, शास्त्री नगर निवासी स्वर्गीय संकेत कौशिक दिल्ली पुलिस में एसीपी पद पर कार्यरत थे। 25 जुलाई 2020 को ड्यूटी के दौरान एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में उनकी मौत हो गई थी।

- स्वर्गीय विकास कुमार (दिल्ली पुलिस)
हरियाणा के झज्जर जिला निवासी स्वर्गीय विकास कुमार दिल्ली पुलिस में कार्यरत थे। वह 15 सितंबर 2016 को जीया सराय से नेहरू प्लेस तक पिकेट ड्यूटी कर थे। एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। घटना में उनकी मौत हो गई थी

- स्वर्गीय परवेश कुमार (सिविल डिफेंस)
साउथ वेस्ट दिल्ली के वीपीओ खैरा निवासी स्वर्गीय परवेश कुमार सिविल डिफेंस में कार्यरत थे। 20 सितंबर 2020 की देर रात वह अपनी टीम के साथ मंगोलपुरी फ्लाई ओवर के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। अचानक तेज रफ्तार में एक ट्रक आया और उन्हें टक्कर मारते हुए फरार हो गया। गंभीर हालत में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोपहर बाद उनका निधन हो गया।

स्वर्गीय राजेश कुमार (एयर फोर्स)
साउथ-वेस्ट दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव निवासी स्वर्गीय राजेश कुमार एयरफोर्स में कार्यरत थे। 12 जून 2019 को विमान का मलबा परी हिल्स, सियांग, अरुणाचल प्रदेश में मेनचुका के रास्ते में मिला। इस हादसे में विमान में सवार सभी सदस्य की मृत्यु हो गई थी।


स्वर्गीय सुनित मोहंती (लेफ्टिनेंट एयरफोर्स)
साउथ-वेस्ट दिल्ली के द्वारका सेक्टर-7 निवासी स्वर्गीय सुनित मोहंती एयरफोर्स में लेफ्टिनेंट पद पर कार्यरत थे। लेफ्टिनेंट सुनीत मोहंती एक विमान हादसे में शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed