फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi government sent proposal to lg to hold mayoral election before 26

Delhi : दिल्ली सरकार ने 26 से पहले मेयर चुनाव कराने का प्रस्ताव एलजी को भेजा

Fri, 13 Jan 2023 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 06:12 AM IST
सार

एमसीडी के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ दिलाने व महापौर, उपमहापौर और सदन से चुने जाने वाले छह सदस्यों का चुनाव कराने के लिए दिल्ली सरकार सक्रिय हो गई है।

विज्ञापन
delhi government sent proposal to lg to hold mayoral election before 26
मनीष सिसोदिया, डिप्टी सीएम - फोटो : एएनआई

विस्तार

एमसीडी के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ दिलाने व महापौर, उपमहापौर और सदन से चुने जाने वाले छह सदस्यों का चुनाव कराने के लिए दिल्ली सरकार सक्रिय हो गई है। दिल्ली सरकार ने पार्षदों को शपथ दिलाने व मेयर चुनाव के लिए एमसीडी के सदन की बैठक 18, 20, 21 या फिर 24 जनवरी को कराने के लिए उपराज्यपाल के पास प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल को भेजे गए प्रस्ताव के संबंध में बृहस्पतिवार को ट्वीट करके जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमसीडी ने 30 जनवरी को सदन की बैठक कराने का अनुरोध किया था, मगर दिल्ली सरकार ने 26 जनवरी से पहले सदन की बैठक बुलाने का प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने कहा कि एमसीडी पिछली आठ माह से बिना महापौर के काम कर रहा है। इस कारण महापौर का चुनाव कराने में देर करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन


एमसीडी ने गत छह जनवरी को सदन में पार्षदों को शपथ नहीं दिलाए जाने और महापौर, उपमहापौर व स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव नहीं होने के संबंध में गत सोमवार को उपराज्यपाल के पास रिपोर्ट भेजी थी। इसके अलावा एमसीडी ने उनसे सदन बैठक बुलाने की तिथि तय करने का भी आग्रह किया था। एमसीडी ने अपनी तरफ से 30 जनवरी को बैठक बुलाने की राय दी थी। वहीं एमसीडी ने सदन में हंगामा होने के लिए आम आदमी पार्टी के सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed