{"_id":"62c627ee6a26ce7afd662f7c","slug":"delhi-government-schools-will-soon-have-cctv-cameras-installed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News : सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, अभिभावकों को कक्षा से मिलेगी सीधी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News : सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, अभिभावकों को कक्षा से मिलेगी सीधी जानकारी
Thu, 07 Jul 2022 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 07 Jul 2022 05:55 AM IST
सार
इस दिशा में कदम इसलिए बढ़ाए गए हैं ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और साथ ही शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जा सके।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि माता-पिता और अभिभावकों को बच्चों से जुड़ी जानकारी लाइव मिल सके। आम आदमी पार्टी ने कई साल इस बारे में घोषणा की थी।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार जानकारी मिली है कि पीडब्ल्यूडी इस तरह के स्कूलों और कक्षाओं के निर्माण पर काम कर रहा है जिनमें सीसीटीवी कैमरे लगाए जा सकें। योजना यह भी है कि इन सीसीटीवी के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों के बारे में लाइव फीड दी जा सके।
विज्ञापन
इस दिशा में कदम इसलिए बढ़ाए गए हैं ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और साथ ही शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जा सके। शिक्षा विभाग का मानना है कि बच्चों की गतिविधियों को जानने के बाद पारदर्शिता तो आएगी ही साथ ही माता-पिता यह भी जान सकेंगे कि बच्चा आखिर पढ़ क्या रहा है।
विज्ञापन