फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi government rejects the proposal for increment in councillor fund

दिल्ली सरकार ने पार्षदों का विकास फंड बढ़ाने का प्रस्ताव किया निरस्त

Thu, 28 Jan 2021 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
delhi government rejects the proposal for increment in councillor fund
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा पार्षदों का विकास फंड 25 लाख से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ करने के प्रस्ताव को रद्द कर दिया है। सरकार ने निगम के प्रस्ताव को रद्द करते हुए कोरोना महामारी के कारण खराब हुई वित्तीय व्यवस्था का हवाला दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग ने पत्र में कहा है कि कोरोना महामारी को देखते हुए सांसद व विधायक निधि को बढ़ाने का प्रस्ताव जिस प्रकार रद्द किया गया है। इसी प्रकार पार्षदों के विकास निधि के बढ़ाने के प्रस्ताव को रद्द किया गया है। शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने उत्तरी निगम को फंड न बढ़ाने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन

वहीं, निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि एक तरफ निगम अपने कर्मचारियों को वेतन व पेंशन देने में असमर्थ है। दूसरी ओर निगम ने अपने बजट में पार्षद विकास निधि को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी निगम के महापौर जयप्रकाश ने कहा कि किसी भी पार्षद को कोई नया फंड नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि निगम में अभी बजट अनुमान पर चर्चा हो रही है। ऐसे में दिल्ली सरकार से आग्रह है कि इस आदेश को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार निगम को अपना सुझाव दे सकती है, लेकिन अपने आदेश को थोप नहीं सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed