फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government moves court on the issue of amonia level in yamuna

अदालत जा सकता है यमुना में अमोनिया बढ़ने का मामला, दिल्ली जल बोर्ड ने मन बनाया

Fri, 01 Jan 2021 12:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Delhi government moves court on the issue of amonia level in yamuna
दिल्ली में यमुना - फोटो : अमर उजाला

यमुना नदी में बार-बार अमोनिया बढ़ने और दिल्ली के जल संकट पर दिल्ली जल बोर्ड कानूनी मदद लेने का विचार कर रहा है। बोर्ड उपाध्यक्ष राघव चड्ढा के मुताबिक, बोर्ड अपनी क्षमता बढ़ाने की योजना बना रहा है। साथ ही हरियाणा से भारी मात्रा में अमोनिया वाला पानी छोड़ने के खिलाफ अदालत की मदद ली जाएगी। इस बारे में बुधवार को जल बोर्ड में एक उच्च स्तरीय बैठक भी बुलाई गई।

विज्ञापन


राघव चड्ढा ने बताया कि बोर्ड हरियाणा सरकार पर निर्भर नहीं रह सकता। हमें खुद एक्शन लेकर दिल्ली के लोगों के लिए साफ पानी की लगातार सप्लाई सुनिश्चित करनी है। चड्ढा ने बताया कि यमुना में हरियाणा से भारी में मात्रा में छोड़े गए अमोनिया को कम करने के लिए ओजोनेशन प्लांट्स लगाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इससे सप्लाई बाधित नहीं होगी।
विज्ञापन


चड्ढा का कहना है कि हरियाणा के असंवेदनशील रवैये की वजह से मजबूर नहीं हो सकते। अब जल बोर्ड को अपनी ट्रीटमेंट क्षमता बढ़ाने पर काम करना है। इससे ज्यादा अमोनिया आने पर भी हम उसका ट्रीटमेंट कर सकें। सर्दियों में आम तौर पर अमोनिया का स्तर बढ़ जाता है। बोर्ड का लक्ष्य है कि अमोनिया ट्रीटमेंट की क्षमता को आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर इस स्तर तक बढ़ाया जाए कि ये परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


राघव चड्ढा ने बताया कि हरियाणा सरकार को इस बारे में बार-बार बताया जा रहा है। वहीं, सीपीसीबी से भी मदद मांगी गई थी। बावजूद इसके राहत नहीं मिल सकी। अब बोर्ड अमोनिया वाला पानी छोड़ने के खिलाफ कोर्ट से भी न्याय की गुहार लगाने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed