फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government is making e-housing portal for house allotment

पहल : मकान आवंटन के लिए ई-आवास पोर्टल बना रही है दिल्ली सरकार, राहत की उम्मीद

Mon, 11 Apr 2022 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Apr 2022 05:23 AM IST
सार

केंद्र सरकार से सेवाएं बंद होने के बाद दिल्ली सरकार ने उठाया कदम। सरकार को उम्मी द है कि इस पहल से कर्मचारियों को राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
Delhi government is making e-housing portal for house allotment
demo pic - फोटो : iStock

विस्तार

दिल्ली सरकार ने अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को मकान ऑनलाइन आंवटित करने की दिशा में एक नई पहल की है। दिल्ली सरकार का शहरी विकास विभाग ई-आवास पोर्टल बना रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार पहले केंद्र सरकार के ई-आवास पोर्टल के माध्यम से अपने मकान आवंटित करती थी, लेकिन करीब सवा साल पहले केंद्र सरकार ने अपने ई-आवास पोर्टल की सेवाएं दिल्ली सरकार को देनी बंद कर दी। इस कारण दिल्ली सरकार अपने मकान ऑनलाइन आवंटित नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन


राजधानी में आवास की समस्या होने के कारण दिल्ली सरकार अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को मकान उपलब्ध कराती है। उसने कई स्थानों पर सभी श्रेणी के अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए मकान बना रखे हैं। वह यह मकान आवंटित करने के लिए ई प्रणाली का उपयोग करती है। दिल्ली सरकार के अनुसार इस मामले में वह केंद्र सरकार के ई-आवास पोर्टल की मदद ले रही थी, लेकिन केंद्र सरकार ने एक दिसंबर 2021 को अपने ई-आवास पोर्टल की सेवाएं उसे देनी बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अब दिल्ली सरकार ने अपना पोर्टल बनाने का कार्य शुरू किया है। यह पोर्टल जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद दिल्ली सरकार अपने पोर्टल से मकानों का आवंटन करने की प्रक्रिया आरंभ करेगी। दिल्ली सरकार के इस पोर्टल पर मकान लेने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवेदन करना होगा। 


इस पोर्टल पर सभी श्रेणी के खाली मकानों की सूची होगी और मकान लेने के लिए आवेदन करने वाले की सूची होगी। दिल्ली सरकार के अनुसार द्वारका सेक्टर-तीन, सनलाईट कालोनी, गिरी नगर कालोनी, कल्याणवास, मयूर विहार फेस-दो, कॉमनवेल्थ गेम्स,  कड़कड़डूमा, नीमड़ी कालोनी, हैदरपुर और रोहिणी सेक्टर-11 में उसके मकान खाली है। इन स्थानों पर उसके विभिन्न श्रेणी के करीब पांच सौ मकान डेढ़ वर्ष से अधिक समय से खाली है।

       विभिन्न श्रेणी के खाली मकानों की सूची
             श्रेणी                              मकान

  • टाइप-एक                      188
  • टाइप-दो                        118
  • टाइप-तीन                      140
  • टाइप-चार                      024
  • टाइप-पांच                      019

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed