{"_id":"626490128df46e5c411f2b8f","slug":"delhi-government-gave-relief-to-400-hotel-operators","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : 400 होटल संचालकों को सरकार ने दी राहत, सीलिंग नोटिस पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : 400 होटल संचालकों को सरकार ने दी राहत, सीलिंग नोटिस पर लगाई रोक
Sun, 24 Apr 2022 05:17 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 24 Apr 2022 05:17 AM IST
सार
करोल बाग व पहाड़गंज क्षेत्र के 400 होटल मालिकों को राहत मिल गई है। स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप के बाद यह निर्णय दिल्ली सरकार ने लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होटल संचालकों को दिल्ली सरकार ने राहत दी है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की सीलिंग की तलवार अब हट गई है। सरकार ने डीपीसीसी की ओर से भेजे गए सीलिंग नोटिस को रद्द कर दिया है। इससे करोल बाग व पहाड़गंज क्षेत्र के 400 होटल मालिकों को राहत मिल गई है।
विज्ञापन
स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप के बाद यह निर्णय दिल्ली सरकार ने लिया है। होटल प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली सरकार के फैसले की सराहना की है। प्रभावित होटल मालिकों का एक प्रतिनिधिमंडल बीते दिनों दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय से मिला था। गोपाल राय ने सीलिंग नोटिस को तत्काल रद्द करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विधायक विशेष रवि ने कहा है कि त्वरित कार्रवाई दिल्ली सरकार की नागरिक केंद्रित मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि नोटिस जारी होने के बाद एसडीएम करोल बाग ने 10 होटलों को पहले ही सील कर दिया गया था, लेकिन सरकार ने होटल मालिकों के दर्द को समझा और पिछले आदेश को रद्द करने का आदेश दिया। सरकार के इस कदम से होटल मालिकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
एमसीडी आयुक्त से मिले व्यापारी
उत्तरी दिल्ली निगम के आयुक्त संजय गोयल ने व्यापारियों के साथ बैठक की। सिविक सेंटर में आयोजित बैठक में नगर निगम की समस्याओं पर चर्चा हुई। व्यापारियों की समस्या को एमसीडी आयुक्त ने भी ध्यान से सुना व पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रमेश खन्ना, दिल्ली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष देवराज बवेजा, जवाहर नगर कमला नगर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश सांभर और कमला नगर ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान नितिन गुप्ता जी मौजूद रहे।