थम रहीं सांसें : दिल्ली सरकार ने की 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' ट्रेन की मांग, रेलवे ने कहा- तैयार रखिए ट्रक
दिल्ली सरकार ने रेलवे से ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन भेजने की मांग की। जिसके बाद रेलवे बोर्ड के चेयरमेन ने सरकार से कहा कि आप ऑक्सीजन को ले जाने वाले ट्रक तैयार रखिए। हम जल्द से जल्द आपूर्ति करने की कोशिश करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो गई है। ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीजों की जान जा रही है। अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही नए मरीजों को भर्ती भी नहीं कर रहे हैं। हालांकि, सरकार की तरफ से मरीजों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
इसी बीच दिल्ली सरकार ने रेलवे से ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन भेजने की मांग की। जिसके बाद रेलवे बोर्ड के चेयरमेन ने सरकार से कहा कि आप ऑक्सीजन को ले जाने वाले ट्रक तैयार रखिए। हम जल्द से जल्द आपूर्ति करने की कोशिश करेंगे।
वहीं रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने जानकारी दी कि दिल्ली की ऑक्सीजन की आपूर्ति राउरकेला, आंध्रप्रदेश के अंगुल और ओडिशा से पूरी होने की कोशिश है। उन्होंने बताया कि एक ऑक्सीजन एक्सप्रेस में 16 टन ऑक्सीजन आ सकती है।
गंगाराम में 24 घंटे में 25 मरीजों की मौत
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के चिकित्सा निदेशक ने कहा कि ऑक्सीजन के लो प्रेशर की वजह से अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 25 मरीजों की मौत हो गई है। कई मरीजों को हाई प्रेशर की जरूरत थी, लेकिन ऑक्सीजन प्रेशर कम होने से कुछ की मौत हुई तो कुछ की बेड न मिलने से। हालांकि खबर है कि सुबह 9.30 बजे के बाद यहां एक ऑक्सीजन का टैंकर पहुंचा है, जिसमें 2000 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन है।
पेंटामेड अस्पताल में ऑक्सीजन स्टॉक खत्म
दिल्ली के पेंटामेड अस्पताल में ऑक्सीजन स्टॉक खत्म हो गया है। यहां 50 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। अस्पताल ने सभी मरीजों के परिजनों को ऑक्सीजन लाने को कहा है।
मैक्स का एलान- अस्पताल में नहीं होगी नई भर्ती
ऑक्सीजन की कमी झेल रहे मैक्स के तमाम अस्पतालों ने दिल्ली-एनसीआर की अपनी किसी भी शाखा में नए मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी है।
अर्डेंट गणपति अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म, डिस्चार्ज कर रहे मरीज
मुंडका के अर्डेंट गणपति अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर ने बताया कि उनके अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो गई है। इसी वजह से वह यहां भर्ती सभी मरीजों को सरकारी अस्पताल में भेज रहे हैं।