फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government decision ban on entry of heavy vehicles removed and bus service starts from tomorrow

Delhi Flood : दिल्ली सरकार का फैसला- भारी वाहनों की एंट्री से हटाया बैन, आज से शुरू हो जाएगी बस सेवा

Wed, 19 Jul 2023 01:43 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 19 Jul 2023 01:43 AM IST
सार

दिल्ली में यमुना के जलस्तर के घटने के साथ ही दिल्ली सरकार ने कई पाबंदियों को हटा दिया है। भारी वाहनों के प्रवेश से प्रतिबंध हट गया है। वहीं दूसरी तरफ अंतरराज्यीय बस सेवा बुधवार से शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन
Delhi government decision ban on entry of heavy vehicles removed and bus service starts from tomorrow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना के घटते जलस्तर को देखते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया। नए आदेश के बाद बुधवार से दिल्ली के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल ने दूसरे राज्यों के लिए बस सेवा शुरू हो सकती है। इसे लेकर परिवहन विभाग ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश से दिल्ली में गैर-जरूरी सामान के आवक तेज होगी। विभाग के आदेश के तहत बाढ़ की स्थिति में सुधार और यमुना नदी के घटते जलस्तर को देखते हुए 13 और 17 जुलाई को जारी किए गए आदेश को वापस लिया जाता है। 

विज्ञापन

इन भारी वाहनों पर लगाया गया प्रतिबंध 19 जुलाई से वापस हो जाएगी और भारी वाहन पहले की तरह दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार यमुना में बढ़े जलस्तर के बाद सुरक्षा को देखते हुए भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके तहत दिल्ली के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल से बस सेवा भी बंद हो गई। बस से सफर करने वाले लोगों को रेल सहित अन्य सेवाओं पर निर्भर होना पड़ा। बस सेवा शुरू होने के बाद दिल्ली से अन्य राज्य के लिए सफर करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा अन्य गैर जरूरी सामान की आवक भी बढ़ जाएगी जिससे इनके दाम में हुई अस्थायी तेजी में गिरावट हो सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीओ बैराज के गेट खोलने का काम जारी
आईटीओ स्थित बैराज को बाकी के तीन गेट को खोलने का काम मंगलवार को भी जारी रहा। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा सरकार, नेवी के इंजीनियर व अन्य मिलकर इस बंद गेट को खोलने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि यमुना में पानी का स्तर घटने के बाद इन गेट को खोलने में आसानी होगी। अभी पानी का बहाव तेज होने के कारण टीम को दिक्कत आ रही है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि जिस तेजी से यमुना का जल स्तर गिर रहा है, यदि गति आगे भी इसी तरह जारी रहेगी तो जल्द यमुना सामान्य स्तर पर पहुंच सकती है। बता दें कि बैराज के बंद पांच गेट में से दो गेट को खोला जा चुका है, जबकि अन्य गेट को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed