फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Government colleges open IIIT did not decide to open colleges

दिल्ली: सरकारी कॉलेज खुले, आईआईआईटी ने नहीं लिया कॉलेज खोलने का फैसला 

Tue, 08 Feb 2022 08:18 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 08 Feb 2022 08:18 PM IST
सार

कॉलेज न खुलने को लेकर आईआईआईटी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। गौरतलब है कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से सोमवार से कॉलेजों और स्कूलों के खुलने के लेकर बीते सप्ताह फैसला लिया गया था।

विज्ञापन
Delhi: Government colleges open IIIT did not decide to open colleges
कॉलेज खुले - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में कोरोना संक्रमण कम होने के बीच मंगलवार को दिल्ली सरकार के विश्वविद्यालय खुले। सप्ताह का दूसरा दिन होने की वजह से कॉलेजों में छात्रों की संख्या कम रही। विश्वविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि अगले एक से दो दिनों में छात्रों की चहलकदमी बढ़ेगी। उधर, इंद्रप्रस्थ इंस्टीटयूट ऑफ इंफोर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) को मंगलवार को भी नहीं खोला गया है। इस संबंध में प्रशासन की ओर से स्पष्ट नहीं है कि कॉलेज खुलने को लेकर कब तक फैसला आ सकता है।

विज्ञापन


दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) की ओर से सोमवार को बैठक कर मंगलवार से छात्रों को बुलाने का निर्णय लिया गया था। वहीं, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी) और अंबेडकर विश्वविद्यालय को सोमवार से ही खोल दिया गया था। इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वीमेन में प्राथमिक तौर पर पीएचडी और अंतिम वर्ष के छात्रों को बुलाया जा रहा है, जिससे उनके प्रेक्टिकल कार्य को पूरा कराया जा सके।

विज्ञापन

कम संख्या में पहुंचे छात्र

डीटीयू की प्रोफेसर इंदु ने बताया कि कॉलेज को खुलने के लिए सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में मंगलवार से छात्रों को आने के लिए छूट दी गई थी। कॉलेज खुलने के दौरान अलग-अलग कॉलेजों में कम संख्या में छात्र पहुंचे। इस दौरान छात्रों के बीच शारीरिक दूरी का भी ध्यान रखा गया। छात्रों को मास्क पहनने पर जोर दिया गया।

वहीं, दूसरी ओर कॉलेज न खुलने को लेकर आईआईआईटी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। गौरतलब है कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से सोमवार से कॉलेजों और स्कूलों के खुलने के लेकर बीते सप्ताह फैसला लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed