{"_id":"61a11479b20b0b339a7a392d","slug":"delhi-government-arvind-kejriwal-announces-free-elders-pilgrimage-will-also-undertake-pilgrimage-to-kartarpur-sahib-and-velankanni","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार का फैसला: फ्री अयोध्या यात्रा के बाद सीएम केजरीवाल की एक और नई घोषणा, अब सिख और ईसाईयों को दिया तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार का फैसला: फ्री अयोध्या यात्रा के बाद सीएम केजरीवाल की एक और नई घोषणा, अब सिख और ईसाईयों को दिया तोहफा
Fri, 26 Nov 2021 10:38 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:38 PM IST
सार
दिल्ली से अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए यात्रियों की पहली ट्रेन तीन दिसम्बर को रवाना होगी। यात्रियों को एसी थ्री टीयर के टिकट के साथ यात्रा पर भेजा जाएगा। पांच जनवरी को करतारपुर साहिब के लिए डीलक्स एसी बस में यात्रियों का जत्था रवाना होगा। सात जनवरी को वेलंकन्नी के लिए यात्रियों की दूसरी ट्रेन रवाना होगी। इन यात्रियों को भी एसी थ्री टीयर का टिकट मिलेगा।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केजरीवाल सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्गों को अब करतारपुर साहिब और वेलंकन्नी की तीर्थ यात्रा कराने का भी निर्णय लिया है। सरकार की तरफ से बुजुर्गों को कराई जा रही तीर्थ यात्रा कोरोना महामारी काल में बंद थी, अगले महीने से इसे फिर शुरू किया जा रहा है।
दिल्ली से अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए यात्रियों की पहली ट्रेन तीन दिसम्बर को रवाना होगी। यात्रियों को एसी थ्री टीयर के टिकट के साथ यात्रा पर भेजा जाएगा। पांच जनवरी को करतारपुर साहिब के लिए डीलक्स एसी बस में यात्रियों का जत्था रवाना होगा। सात जनवरी को वेलंकन्नी के लिए यात्रियों की दूसरी ट्रेन रवाना होगी। इन यात्रियों को भी एसी थ्री टीयर का टिकट मिलेगा।
यात्रा पर उच्च स्तरीय बैठक
मुख्यमंत्री के आदेश पर राजस्व विभाग ने करतारपुर और वेलंकन्नी तीर्थ स्थल को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना सूची में शमिल किया है। राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक कर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की समीक्षा की और अधिकारियों को इससे जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में राजस्व विभाग, आईटी विभाग, दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी), तीर्थ यात्रा विकास समिति और भारतीय रेलवे कैटरिंग और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

कोरोना काल में 15 हजार आवेदन
दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में पहले 13 तीर्थ स्थलों के नाम शामिल थे। अब इसमें वेलंकन्नी और करतारपुर साहिब को शामिल किया है। बंद पड़ी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के दौरान 15 हजार लोगों ने यात्रा के लिए आवेदन किया था, अब ऐसे आवेदकों को उनके पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस भेजा जा रहा है।
ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदन
जो लोग यात्रा के लिए इच्छुक हैं, उन्हें ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर अपने पहले से किए गए आवेदनों में संशोधन करना होगा। वैक्सीनेशन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा। दिल्ली सरकार एसी ट्रेनों और एसी बसों में यात्रियों के साथ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम भी भेजेगी। दिल्ली के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक इस योजना (एमएमटीवाई) के तहत आवेदन कर सकते हैं। वो 21 वर्ष से अधिक आयु का एक अटेंडेंट साथ ले जा सकेंगे।