{"_id":"609fb693cdb2b555e22cd5e8","slug":"delhi-government-announced-release-of-rs-1051-crore-for-payment-of-salaries-to-all-three-municipal-corporations","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : दिल्ली सरकार ने तीनों नगर निगमों को वेतन भुगतान के लिए 1051 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : दिल्ली सरकार ने तीनों नगर निगमों को वेतन भुगतान के लिए 1051 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की
Sat, 15 May 2021 05:24 PM IST
सुशील कुमार कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 15 May 2021 05:24 PM IST
सार
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने तीनों नगर निगमों को महामारी के बीच कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिये 1,051 करोड़ रुपये जारी किये हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच तीनों नगर निगमों को स्वास्थ्यकर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों के वेतन के भुगतान के लिये 1,051 करोड़ रुपये जारी करने की शनिवार को घोषणा की।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि लॉकडाउन के चलते पैदा हुईं विकट परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह निर्णय लिया है ताकि कोविड-19 महामारी के से लड़ने में मदद कर रहे लोगों के वेतन का भुगतान किया जा सके। आम आदमी पार्टी के नेता सिसोदिया ने आरोप लगाया कि (दिल्ली नगर निगम) में कुप्रबंधन तथा भ्रष्टाचार के चलते नगर निकायों के डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को उनका वेतन नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम और उत्तरी दिल्ली नगर निगम तीनों पर भाजपा का शासन है। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने तीनों नगर निगमों को महामारी के बीच कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिये 1,051 करोड़ रुपये जारी किये हैं। पूर्वी निगम को 367 करोड़, उत्तरी निगम को 432 करोड़ और दक्षिणी निगम को 251 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने कहा निगमों को यह सुनिश्चित करना होगा कि इस धन का इस्तेमाल केवल कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिये किया जाएगा और इसका 'कहीं और उपयोग' नहीं किया जाएगा।