फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government after fixing the education of children now parents will be taught the tricks of parenting

पेरेंट्स संवाद कार्यक्रम: दिल्ली सरकार बच्चों की पढ़ाई ठीक करने के बाद अब अभिभावकों को सिखाएगी पेरेंटिंग के गुर

Fri, 29 Oct 2021 05:59 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 29 Oct 2021 05:59 AM IST
सार

इस दौरान अभिभावकों को बताया जायेगा कि अपने  बच्चे के साथ कैसे बात करे। ये कैसे जाने की बच्चा क्या सीख रहा है। बच्चे को समय-समय पर क्या सहयोग दिया जाये।

विज्ञापन
Delhi government after fixing the education of children now parents will be taught the tricks of parenting
मनीष सिसोदिया - फोटो : Twitter

विस्तार

दिल्ली सरकार बच्चों के लिए शिक्षा का स्तर सुधारने के बाद अब अभिभावकों से जुड़ कर उन्हें पेरेंटिंग गुर सिखाएगी। इसके लिए मोबाइल कॉल करके अभिभावकों को पढ़ाई के साथ बच्चों के देख-भाल की बारीकियां बताई जाएंगी। स्कूल मित्र व स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों को इस काम में लगाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को त्यागराज स्टेडियम में पैरेंटल आउटरीच प्रोग्राम के तहत पेरेंट्स संवाद कार्यक्रम लांच किया।

विज्ञापन


योजना के अनुसार, हर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी सदस्य व स्कूल मित्र को उनके आसपास के 50-50 अभिभावकों से जोड़ा जाएगा। ये महीने में एक बार दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा तैयार किये गए फ्री कालिंग सिस्टम के माध्यम से कॉल के माध्यम से अभिभावकों से जुड़ेंगे। स्कूल मैनेजमेंट सदस्यों और स्कूल मित्रों को एक थींम आधारित ट्रेनिंग दी जायेगी। थीम के आधार पर बाकी अभिभावकों के साथ पेरेंटिंग और पढाई के बारे संवाद किया जायेगा।
विज्ञापन


अभिभावकों को बताया जायेगा कि अपने  बच्चे के साथ कैसे बात करे
इस दौरान अभिभावकों को बताया जायेगा कि अपने  बच्चे के साथ कैसे बात करे। ये कैसे जाने की बच्चा क्या सीख रहा है। बच्चे को समय-समय पर क्या सहयोग दिया जाये। इस कार्यक्रम के तहत 35000 से ज्यादा स्कूल मित्र और स्कूल मैनेजमेंट कमिटी मेंबर्स स्कूल और अभिभावकों को जोडने का काम करेंगे। इससे सरकारी स्कूलों में  पढने वाले 18 लाख से ज्यादा बच्चे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये पेरेंट्स संवाद कार्यक्रम अनूठा और सबसे बड़ा आउटरीच कार्यक्रम है। इस प्रोग्राम से 18 लाख बच्चों के अभिभवाक स्कूल से सीधे वन- टू-वन मोड में जुड़ेंगे। %पेरेंट्स संवाद’ कार्यक्रम अभिभवाक व स्कूल के बीच संवाद को बढ़ाएगा।  साथ ही अभिभावकों को बच्चों के लिए उचित राह भी सुझाएगा।  

पायलट फेज काफी सफल रहा
इस कार्यक्रम को पायलट फेज में पूर्वी और दक्षिण पूर्वी जिले के 40 स्कूलों में शुरू किया गया था। इसका पायलट फेज काफी सफल रहा। इस दौरान देखा गया कि बच्चों की पढाई में अभिभावकों की सहभागिता बढ़ी। अभिभावकों का स्कूल से जुड़ाव भी बढ़ा। स्कूलों से ड्रॉपआउट दर में भी कमी आई और बच्चों की उपस्थिति दर भी बढ़ी। कोरोना के दौरान स्कूल मित्रों ने न केवल बच्चों को ट्रेस करने उन तक शिक्षण सामग्री पहुँचाने में मदद की बल्कि उनकी काउंसलिंग में भी मदद की।


लांचिंग प्रोग्राम में बड़ी संख्या में अभिभावक व बच्चे मौजूद
कार्यक्रम में कालका जी से विधायक आतिशी, दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरपर्सन, अनुराग कुंडू, प्रधान शिक्षा सचिव एच.राजेश प्रसाद, शिक्षा निदेशक, हिमांशु गुप्ता, प्रधान शिक्षा सलाहकार, शैलेन्द्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों और स्कूलों को आपस में जोडना है। इस प्रोग्राम के तहत स्कूल मित्रों की सहायता से अभिभावकों को उनके बच्चों के साथ संवाद करने और बच्चों की पढ़ाई को लेकर जागरूक किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed