फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Girl molested in massage parlor in Adarsh Nagar accused employee arrested

दिल्ली: आदर्श नगर में मसाज पार्लर में युवती के साथ छेड़छाड़, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

Wed, 13 Apr 2022 12:22 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 13 Apr 2022 12:22 AM IST
सार

पीड़ित युवती ने बताया कि वह रिसेप्शनिस्ट की नौकरी के लिए पार्लर आई थी। यहां पर परमजीत ने उससे साथ छेड़छाड़ की। साथ ही आरोपी ने उससे कहा कि उसे ग्राहकों की हर डिमांड पूरी करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
Delhi Girl molested in massage parlor in Adarsh Nagar accused employee arrested
मसाज पार्लर में युवती से छेड़छाड़ - फोटो : pexels

विस्तार

आदर्श नगर इलाके में स्थित मसाज पार्लर में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़ित युवती पर नौकरी के नाम पर ग्राहक की मांग पूरी करने का दवाब बनाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती की काउंसलिंग कराई। आदर्श नगर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ आदि धाराओं में मामला दर्जकर आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, निकिता टावर के पास मसाज पार्लर में 11 अप्रैल को एक युवती के साथ छेड़छाड़ की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मसाज पार्लर में पीड़ित युवती (27) के अलावा कर्मचारी परमजीत मिला। हालांकि पार्लर में कोई ग्राहक नहीं था। पार्लर के प्रवेश द्वार पर कोई बोर्ड भी नहीं लगा था।

विज्ञापन

पीड़ित युवती ने बताया कि वह रिसेप्शनिस्ट की नौकरी के लिए पार्लर आई थी। यहां पर परमजीत ने उससे साथ छेड़छाड़ की। साथ ही आरोपी ने उससे कहा कि उसे ग्राहकों की हर डिमांड पूरी करनी पड़ेगी।

डीसीडब्ल्यू के काउंसलर से करवाई युवती की काउंसलिंग

पुलिस ने युवती की काउंसलिंग के लिए दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के काउंसर को बुलाया। युवती की मेडिकल जांच भी कराई गई। इसके बाद युवती की शिकायत पर मामला दर्जकर पुलिस ने आरोपी परमजीत को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर-पश्चिमी जिला डीसीपी उषा रंगनानी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मसाज पार्लर बिना लाइसेंस के चल रहा था। पार्लर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उत्तर दिल्ली नगर निगम को पत्र लिखा है। मसाज पार्लर के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed