फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Girl misbehaved in five star hotel in Connaught Place

दिल्ली : कनॉट प्लेस के पांच सितारा होटल में युवती से दुष्कर्म, पीड़िता सदमे में

Fri, 02 Jul 2021 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Jul 2021 04:56 AM IST
सार

  • आरोपी व्यवसायी ने नशीला पदार्थ पिलाकर दिया वारदात को अंजाम
  • आरोपी गोरखपुर,यूपी का व्यवसायी है
  • कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू की

विज्ञापन
Delhi: Girl misbehaved in five star hotel in Connaught Place
demo pic... - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

कनॉट प्लेस के जी-ब्लॉक में स्थित पांच सितारा होटल में एक ईवेंट मैनेजर युवती के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की आरोपी से दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी और वह युवती को खाना खिलाने के बहाने होटल में लाया था।

विज्ञापन


आरोपी गोरखपुर, यूपी का व्यवसायी है। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी व्यवसायी की तलाश शुरू कर दी है। इस वारदात के बाद पीड़िता सदमे में चली गई है। पुलिस ने उसकी काउसलिंग कराई है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित युवती (26) मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली है। वह पीआर कंपनी में ईवेंट मैनेजर हैं। युवती की फेसबुक के जरिए गोरखपुर, यूपी के व्यवसायी पीयूष से दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक के जरिए जान-पहचान होने पर दोनों ने एक-दूसरे के नंबर ले लिए और फिर फोन पर बात करने लगे। फोन पर बात करते-करते दोनों की दोस्ती हो गई। आरोपी युवती को जी-ब्लॉक, कनॉट प्लेस में स्थित पांच सितारा होटल में ले गया। 

युवती ने कनॉट प्लेस थाने में दी शिकायत में कहा है आरोपी उसे खाना खिलाने के बहाने होटल में ले गया। यहां पर उसने पहले तो शादी का झांसा दिया और फिर पेयजल में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।


मेडिकल जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक (25) की तलाश की जा रही है। आरोपी युवक गोरखपुर,यूपी का रहने वाला है। एक टीम गोरखपुर भेजी गई है। आरोपी युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed