{"_id":"624cd529679c4d6b637cb756","slug":"delhi-gets-its-first-butterfly-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षण का केंद्र: उत्तरी दिल्ली को मिला पहला तितली पार्क, पर्यटक कर सकेंगे दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षण का केंद्र: उत्तरी दिल्ली को मिला पहला तितली पार्क, पर्यटक कर सकेंगे दीदार
Wed, 06 Apr 2022 05:17 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 06 Apr 2022 05:17 AM IST
सार
पार्क में रंग बिरंगी तितली का एक बड़ा आकार भी तैयार किया गया है, जो पार्क के आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
तितलियां
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे समय के इंतजार के बाद दिल्ली को पहला तितली पार्क मिल गया। सिंघु बॉर्डर से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित मर्मुरपुर गांव में एक एकड़ भूमि में बना पार्क जनता को समर्पित कर दिया गया है। आने वाले दिनों में यहां रंग बिरंगी तितलियों की 10 से अधिक प्रजातियां देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
उत्तरी जिले के उप वन संरक्षक विपुल पाण्डेय के मुताबिक, यह परियोजना विभाग की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक थी। इसके लिए विभाग बीते वर्ष से काम कर रहा था। यहां आने वाले पर्यटक न सिर्फ तितलियों का दीदार कर सकेंगे, बल्कि उनके जीवन चक्र के बार में भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यहां सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, पार्क में रंग बिरंगी तितली का एक बड़ा आकार भी तैयार किया गया है, जो पार्क के आकर्षण का केंद्र है। लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए जगह-जगह बेंच लगाए गए हैं।
विज्ञापन
साथ ही यहां बनी नर्सरी में फलदार और औषधीय पौधों में तुलसी, आंवला, पीपल, अर्जुन, इमली, बहेड़ा समेत अन्य पौधे मिलेंगे।