फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Gang who stole money by hacking ATMs exposed, mechanical engineer arrested

दिल्ली : एटीएम हैक कर रकम उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा, मैकेनिकल इंजीनियर गिरफ्तार

Tue, 24 May 2022 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Delhi: Gang who stole money by hacking ATMs exposed, mechanical engineer arrested
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में एटीएम को हैक कर कैश उड़ाने वाले गिरोह का मध्य जिला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान गांव खसेड़ा, नूंह, मेवात निवासी वसीम (27) के रूप में हुई है। वह पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है। यह अपने गैंग के साथ मिलकर एक विशेष तरह की डिवाइस से एटीएम को हैक कर उसमें से रकम निकाल लेते थे। आरोपी के पास से एटीएम हैक करने वाली डिवाइस, आठ एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, 30 हजार कैश, एक कार व बिना सुरक्षा गार्ड वाले 680 एटीएम की लोकेशन बरामद की है। 11 मई को इन लोगों ने करोल बाग के एटीएम को हैक कर वहां से कैश उड़ाया था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि 11 मई को करोल बाग इलाके में एक्सिस बैंक के एटीएम से कुछ लोगों ने कैश उड़ा लिया था। निजी कंपनी ने शिकायत कर बताया था कि यह पता नहीं चल सका है कि आरोपियों ने कितना कैश साफ किया। करोल बाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लोकल पुलिस के अलावा जिले के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (एएटीएस) ने भी मामले की जांच शुरू की। एएटीएस के इंचार्ज संदीप गोदारा, करोल बाग थाने में तैनात एसआई विक्रम, हवलदार दिलशाद व अन्यों की टीम ने सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। छानबीन के दौरान पता चला कि वारदात में मेवाती गैंग के बदमाशों का हाथ है। काफी प्रयासों के बाद टीम को रविवार को सूचना मिली कि गैंग के सदस्य पूर्वी दिल्ली में वारदात को अंजाम देने वाले हैं। एसआई संदीप गोदारा ने बदमाशों का पीछा कर करीब 12 किलोमीटर दूर एक आरोपी वसीम को दबोच लिया।
विज्ञापन

ऑनलाइन मंगाई थी हैकिंग डिवाइस
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि यह एटीएम को हैक करने के बाद उससे कैश निकाल लेते थे। ऑनलाइन मंगाई गई एक डिवाइस की मदद से आरोपी एटीएम से कैश निकलने के समय उसकी पावर बंद कर देते थे। इसकी वजह से कैश निकल भी जाता था और ट्रांजेक्शन डिक्लाइन हो जाती थी। बाद में आरोपी बैंक से भी कैश को क्लेम कर दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed