फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi fufa killed bhatija with help of two sons in parking dispute

दिल्लीः पार्किंग विवाद में फूफा ने बेटों के साथ मिलकर कर दी भतीजे की हत्या, मदद के लिए चिल्लाती रही मां

Thu, 11 Feb 2021 09:55 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 11 Feb 2021 09:55 AM IST
सार

-पुरानी दिल्ली के हौजकाजी इलाके की वारदात, गली में स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद
-झगड़े के दौरान फुफेरे भाईयों ने रसोई वाले चाकू से ताबड़तोड़ वारकर की हत्या, जांच के बाद दबोचा

विज्ञापन
Delhi fufa killed bhatija with help of two sons in parking dispute
फाइल फोटो

विस्तार

पुरानी दिल्ली के हौजकाजी इलाके में पार्किंग विवाद और पुरानी रंजिश में फूफा ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर भतीजे की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त अंशु (24) के रूप में हुई। हमले के दौरान अंशु के दो भाई आशीष और विनय भी जख्मी हो गए।

विज्ञापन


दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी फूफा खजांची बाबू (62) और इसके दोनों बेटों मोहन कुमार (35) और अंकित(30) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानेदही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अंशु परिवार के साथ रजिया बेगम गली, हौजकाजी में रहता था। इसके परिवार में मां गीता देवी (60) दो बड़े भाई आशीष और विनय हैं। कुछ समय पूर्व अंशु के पिता शांति लाल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के सामने ही अंशु की बुआ अपने परिवार के साथ रहती है। दोनों ही परिवार का चाट-गोलगप्पों का काम है। दोनों परिवार एक-एक सप्ताह के लिए एक ही स्थान पर बारी-बारी से रेहड़ी लगाते हैं। रेहड़ी लगाने को लेकर दोनों परिवार में आपस में पुरानी रंजिश है। इसी को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी रहती है।

सोमवार देर रात अंशु का बड़ा भाई आशीष अपने दोस्त की स्कूटी घर ले आया था। उसने स्कूटी को गली में खड़ा कर दिया। गली संकरी थी, इसलिए निकलने में दिक्कत होने लगी। इस बात पर अंशु के फूफा और फुफेरे भाईयों मोहन व अंकित ने आशीष को बुरा-भला कहना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर अंशु और उसका दूसरा भाई व मां वहां पहुंचे तो बहस बढ़ गई। मारपीट होने लगी। आरोप है कि अंकित ने अंशु को दबोच लिया। इस बीच खजांची बाबू व मोहन ने चाकू से अंशु, आशीष व विनय पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

वारदात के समय गीता मदद के लिए चिल्लाती रही। पड़ोसियों की मदद से तीनों भाईयों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां अंशु को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी खजांची बाबू, अंकित कुमार और मोहन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed