फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Four shooters who came to kill Tillu arrested, two miscreants absconding, 9 pistols and 123 cartridges recovered

दिल्ली : टिल्लू की हत्या करने आए चार शूटर गिरफ्तार, दो बदमाश फरार, 9 पिस्टल और 123 कारतूस बरामद

Mon, 04 Oct 2021 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Delhi: Four shooters who came to kill Tillu arrested, two miscreants absconding, 9 pistols and 123 cartridges recovered
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में चारों बदमाश। - अमर उजाला - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जितेंद्र उर्फ गोगी, लारेंस बिश्नोई और अशोक प्रधान गिरोह के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि यह सभी रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या का बदला लेने के लिए टिल्लू ताजपुरिया और उसके गिरोह के कई बदमाशों की हत्या करना चाहते थे। पुलिस ने इनके पास से नौ स्वचालित ऑटोमेटिक पिस्टल, 123 कारतूस व दो कारें बरामद की हैं। चारों शूटरों पर चार लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से हत्या, हत्या का प्रयास आदि के 30 से ज्यादा मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त नीरज ठाकुर ने बताया कि जितेंद्र गोगी और टिल्लू गिरोह के बीच अब तक गैंगवार में काफी लोगों की जान जा चुकी हैं। ऐसे में गोगी गिरोह से काला जठेडी, लारेंस बिश्नोई, संपत नेहरा, अशोक प्रधान और हाशिम बाबा ने हाथ मिला लिया है। दूसरी तरफ टिल्लू से नीरज बवाना, सुनील राठी, नवीन बाली व नासिर ने हाथ मिला लिया है। गिरफ्तार आरोपी अनुज उर्फ मोहित, हर्ष उर्फ मिथुन, सागर राणा उर्फ काला व सुमित उर्फ कालू टिल्लू व उसके गिरोह के बदमाशों की हत्या करने दिल्ली आए थे। टिल्लू को अपराध शाखा ने पुलिस रिमांड पर ले रखा है। ये नीरज बवाना व नवीन बाली गिरोह के मोनू बाजितपुर, विशाल मान और नरेश ताजपुरिया की भी हत्या करना चाहते थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मान सिंह को सूचना मिली थी कि गोगी, अशोक प्रधान और लारेंस बिश्नोई गिरोह के बदमाश एक अक्तूबर को विरोधी गिरोह के बदमाशों की हत्या करने पुल प्रह्लादपुर या खेरा गांव में आएंगे। एसीपी संजय दत्त की देखरेख में इंस्पेक्टर मान सिंह, अनुज त्यागी, एसआई प्रवीण व पुनीत की टीम ने खेरा गांव में कार सवार बदमाशों को घेर लिया। इंस्पेक्टर ने अपनी कार इनके सामने लगा दी। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। इसमें इंस्पेक्टर बाल-बाल बच गए। पुलिस ने चारों बदमाशों को पकड़ लिया। दो बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन हरियाणा और एक यूपी का है बदमाश
गिरफ्तार शूटरों की पहचान हरियाणा के जिला झज्जर स्थित गांव भादानी निवासी अनुज उर्फ मोहित (23), गांव फिरोजपुर बांगर, तहसील खरखौदा निवासी सागर राणा उर्फ कॉला (24) और गांव असौदा, तहसील बहादुरगढ़, जिला झज्जर निवासी सुमित उर्फ कालू (26) के अलावा उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी स्थित गांव दुलारपुर निवासी हर्ष उर्फ मिथुन (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed