दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ेगी वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा, विभाग ने खरीदीं 25 बुलेट मोटरसाइकिलें
वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि काफी समय से विभाग में मोटरसाइकिलों की कमी थी। इस वजह से कई संवेदनशील इलाकों में वन रक्षकों को गश्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसको देखते हुए विभाग ने 25 मोटरसाइकिलों को खरीदा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में वनों की सुरक्षा बढ़ेगी। इसके लिए वन एवं वन्यजीव विभाग ने 25 बुलेट मोटरसाइकिलें खरीद ली हैं। साथ ही इनमें अधिकांश मोटरसाइकिलों को वन रक्षक व वन्यजीवों रक्षकों को सौंप दिया गया है। मोटरसाइकिलों के माध्यम से वनों में वन रक्षकों की गश्त सुनिश्चित की जा सकेगी।
वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि काफी समय से विभाग में मोटरसाइकिलों की कमी थी। इस वजह से कई संवेदनशील इलाकों में वन रक्षकों को गश्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसको देखते हुए विभाग ने 25 मोटरसाइकिलों को खरीदा है और अलग-अलग मंडलों में मोटरसाइकिल को भेज दिया गया है। इसके माध्यम से प्रत्येक मंडल में वनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।
अधिकारी का कहना है कि चूंकि, हाल ही में विभाग में 217 वन रक्षकों की भर्ती हुई है, जिनका प्रशिक्षण चल रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि जरूरत पड़ने पर विभाग की ओर से भविष्य में और भी मोटरसाइकिलों को खरीदा जा सकता है। वन विभाग में इस समय चार मंडल हैं, जिसमें उत्तरी, पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य मंडल शामिल हैं। नई मोटरसाइकिलों में से कुछ का वितरण आईटीओ स्थित मुख्यालाय में भी किया गया है।
पुलिस की तर्ज पर मोटरसाइकिल को दिया गया है रंग रूप
विभाग में शामिल की गई मोटरसाइकिलों का रंग-रूप पुलिस की तर्ज पर दिया गया है। बाइक को खाकी रंग देने के साथ हूटर, इमरजेंसी लाइट व लाल बत्ती से लैस किया गया है। अधिकारी का कहना है कि विभाग में कर्मचारियों को खाकी वर्दी दे दी गई है। अब मोटरसाइकिल मिलने से कर्मचारियों को और भी सहूलियत होगी।