फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi firing on property dealer house for not giving ransom police probe on

एक करोड़ की रंगदारी न देने पर प्रॉपर्टी डीलर के घर फायरिंग, छानबीन में जुटी पुलिस

Wed, 03 Feb 2021 08:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 03 Feb 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Delhi firing on property dealer house for not giving ransom police probe on
दिल्ली पुलिस - फोटो : delhipolice.nic.in

दिल्ली के जाफरपुर कलां के कादीपुर गांव में मंगलवार रात स्कूटी सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायर गिं कर दी। गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


ग्रामीणों को घटना का पता चला तो उन्होंने गांव में ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को घटना स्थल से दो खोखे बरामद हुए हैं। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि कुछ दिनों पूर्व अज्ञात लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर नामी बदमाशों से नाम से एक चिट्ठी लिखकर डाली थी, जिसमें एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन


रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। माना जा रहा है कि उसी वजह से प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर फायरिंग हुई। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार रात को स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने कादीपुर गांव में शेर सिंह नामक प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर गोली चला दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

गोलीबारी की घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण भड़क गए और वह पुलिस बूथ के पास जाकर नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे। खबर मिलते ही पुलिस के साथ क्राइम टीम भी मौके पर पहुंच गई। क्राइम टीम ने मौके से सक्ष्य जुटाए।


पीड़ित ने पुलिस को बयान दिया कि उससे चंद ही दिनों पूर्व एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। रुपये न देने पर उसके घर पर फायरिंग की गई है। पुलिस ने छानबीन के बाद रंगदारी मांगने व गोली चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोली चलाने वाले युवकों के कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed