{"_id":"628740cbc338c4331a23beb7","slug":"delhi-fire-kejriwal-government-s-unique-initiative-now-robots-will-extinguish-the-fire-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: केजरीवाल सरकार की अनोखी पहल, दिल्ली में अब रोबोट्स बुझाएंगे आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: केजरीवाल सरकार की अनोखी पहल, दिल्ली में अब रोबोट्स बुझाएंगे आग
Fri, 20 May 2022 12:55 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 20 May 2022 12:55 PM IST
सार
सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली की तंग गलियों, गोदाम, बेसमेंट आदि तमाम जगहों पर अग्निशमन की गाड़ियां और कर्मियों के पहुंचने में परेशानी होती है। यहां रोबोट्स आसानी से पहुंचेंगे। ये रोबोट्स एक साथ 100 मीटर का इलाका कवर करेंगे।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
- फोटो : एएनआई-फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में बढ़तीं आग की घटनाओं के बीच प्रदेश सरकार ने एक नई पहल की है। दिल्ली में आग बुझाने के लिए रोबोट्स की मदद ली जाएगी। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली की तंग गलियों, गोदाम, बेसमेंट आदि तमाम जगहों पर अग्निशमन की गाड़ियां और कर्मियों के पहुंचने में परेशानी होती है। यहां रोबोट्स आसानी से पहुंचेंगे। ये रोबोट्स एक साथ 100 मीटर का इलाका कवर करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया कि अब फायर फाइटर्स को आग में झुलसकर अपनी जान नहीं गवानी पड़ेगी। आग से लड़ने वाले जाबांजों के लिए रिमोट कंट्रोल रोबोट संकट मोचन साबित होंगे।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन ने बताया कि रोबोट को ऑपरेट करने के लिए दिल्ली फायर सर्विस के फायर फाइटर्स को स्पेशलाइज्ड ट्रेनिंग भी दिलाई गई है। देश में पहली बार ऑस्ट्रिया से दो रिमोट कंट्रोल रोबोट लाए गए हैं। दोनों की कीमत छह करोड़ रुपये है।