फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Fire breaks out in Banquet Hall in Ashok Vihar, 10 fire brigade vehicles on the spot

Delhi Fire : अटलांटिस बैंक्वेट हॉल में लगी आग, प्रबंधक की दम घुंटने से हुई मौत 

Tue, 17 May 2022 09:40 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 17 May 2022 09:40 PM IST
सार

दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, शाम को सूचना मिली की न्यू अशोक विहार में जीटी करनाल रोड पर स्थित अटलांटिस बैंकट हॉल में आग लग गई। सूचना मिलने के तत्काल बाद मौके पर 12 गाड़ियां भेजी गईं। आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन
Delhi Fire breaks out in Banquet Hall in Ashok Vihar, 10 fire brigade vehicles on the spot
बैंकट हॉल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

भारत नगर के जीटी करनाल रोड पर स्थित अटलांटिस बैंक्वेट हॉल में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। पहली मंजिल पर मौजूद हॉल के प्रबंधक धुएं की चपेट में आकर अचेत हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने प्रबंधक को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी दम घुंटने से मौत हो गई। आग भूतल पर बने स्टेज के पास शुरू हुई थी और चौथे मंजिल तक फैल गई। मौके पर पहुंची 15 गाड़ियों ने पौने तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मी मौके पर कुलिंग का काम कर  रहे हैं।

विज्ञापन


दमकल अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार शाम 5.47 बजे दमकल विभाग को बैक्वेट हॉल में आग लगने की जानकारी मिली।सूचना मिलने पर आस पास के फायर स्टेशन से दमकल की दस गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। वहां पहुंचने पर पता चला कि आग भूतल से शुरू होकर चौथी मंजिल तक फैल गई है। हॉल के अंदर काफी धुंआ फैल गया था। दमकल कर्मियों को पता चला कि आग में कोई फंसा नहीं है। आग लगने के बाद सभी निकल गए।
विज्ञापन


दमकल कर्मी भूतल पर आग काबू करने के बाद पहली मंजिल पर पहुंचे। करीब पौने सात बजे दमकलकर्मियों ने पहली मंजिल पर एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा। दमकलकर्मियों ने उसे बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त हर्ष चोपड़ा के रूप में हुई। हर्ष यहां बतौर प्रबंधक काम करता था। घटना के समय वह पहली मंजिल पर मौजूद था और धुएं की वजह से नीचे नहीं आ पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया और फिलहाल कुलिंग का काम चल रहा है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक घुंआ की वजह से दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

क्लस्टर बस में लगी आग, यात्री सुरक्षित

दक्षिण दिल्ली के गोविंदपुरी के नजदीक सुबह करीब नौ बजे एक क्लस्टर बस में भीषण आग लग गई। गर्मी अधिक होने की वजह से चंद मिनट के अंदर ही बस पूरी तरह जल गई। सुबह का वक्त होने की वजह से बस में अधिक यात्री थे, लेकिन सभी को चालक-परिचालक ने सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग को काबू किया। आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि लोग सड़कों पर वाहनों को रोककर जलती बस को देखने लगे। 

हमदर्द नगर से गोविंदपुरी की तरफ जा रही क्लस्टर बस के इंजन से पहले धुआं निकलने के बाद आग लगने की शुरुआत हो गई। आग की लपटें और अधिक बढ़े इससे पहले ही बस में मौजूद यात्रियों को सुरक्षित निकालने में चालक-परिचालक जुट गए। कुछ देर में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग के इस हादसे में सभी को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के वक्त बस इस क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके से निकल चुकी थी, इसलिए सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक बस हमदर्द नगर से नंद नगरी डिपो के लिए जा रही थी। इस साल क्लस्टर बस में इससे पहले आग नहीं लगी है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। 

समिति की रिपोर्ट से पहले एक और बस में लगी आग
पिछले ढाई महीने में बसों में आग लगने की यह छठी घटना है। दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी)की पांच बसों में लगातार आग लगने की घटनाओं की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई थी। कमेटी के सदस्य अलग अलग डिपो में बसों में आग लगने संबंधी सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रहे हैं। समिति की रिपोर्ट आने से पहले घटना में एक और बढ़ोतरी हो गई है। समिति आग के कारणों की जांच के बाद ऐसी घटनाएं दोबारा न हो इससे संबंधित सुझाव देगी। इन सुझावों को लागू किया जाएगा ताकि बसों में यात्रियों को सुरक्षित सफर का मौका मिल सके। समिति की रिपोर्ट  10 दिनों में सौंपे जाने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed