फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Exise Policy CBI questioned Manish Sisodia for nine hours

Delhi Exise Policy: सिसोदिया ने ऑपरेशन लोटस का किया जिक्र, बोले- पूछताछ में AAP छोड़ने को कहा गया, CBI का खंडन

Mon, 17 Oct 2022 10:40 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 17 Oct 2022 10:40 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने के कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में सोमवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पेशी के लिए सीबीआई के दफ्तर पहुंचे। जहां उनसे करीब नौ घंटे तक पूछताछ हुई।

विज्ञापन
Delhi Exise Policy CBI questioned Manish Sisodia for nine hours
मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने के कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में सोमवार को पूछताछ के लिए सीबीआई द्वारा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बुलाया गया। जहां उनसे करीब नौ घंटे तक पूछताछ हुई। सीबीआई के दफ्तर से बाहर निकलने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि सारे केस फर्जी हैं, ऑपरेशन लोटस को सफल बनाने के लिए यह मामला बनाया गया। उन्होंने कहा कि आबकारी नीति में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।

विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया, 'मुझे सीबीआई कार्यालय के अंदर आम आदमी पार्टी छोड़ने के लिए कहा गया था, नहीं तो मेरे खिलाफ ऐसे मामले दर्ज होते रहेंगे। मुझसे कहा गया था, 'सत्येंद्र जैन के ऊपर कौन से सच्चे मामले हैं?... मैंने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी को बीजेपी के लिए नहीं छोड़ूंगा।' उधर, सीबीआई ने सिसोदिया के आरोपों का खंडन किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, सिसोदिया को सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई। दिनभर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने मनीष सिसोदिया की भगत सिंह से तुलना कर दी। इस तुलना को लेकर आम आदमी पार्टी को आलोचना का सामना करना पड़ा।

महान स्वतंत्रता सेनानी की एक शराब घोटाले के भ्रष्टाचारी से तुलना असहनीय: आदेश गुप्ता
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को हजारों करोड़ के शराब घोटाले में समन किया है, तभी से सत्ता के नशे में चूर सीएम अरविंद केजरीवाल अपने भ्रष्टाचारी डिप्टी सीएम की तुलना भगत सिंह से कर शहीद-ए-आजम का अपमान कर रहे हैं। किसी महान स्वतंत्रता सेनानी की एक शराब घोटाले के भ्रष्टाचारी से तुलना असहनीय है।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा भड़के
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, 'मुझे दुख है कि स्वतंत्रता संग्राम के ए, बी, सी को नहीं जानने वाले भगत सिंह की तुलना मनीष सिसोदिया जैसे भ्रष्ट व्यक्ति से कर रहे हैं। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया है। 
 

सिसोदिया की भगत सिंह से तुलना शर्मनाक: मिनाक्षी लेखी
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि 23 साल की उम्र में भारत के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले भगत सिंह की तुलना जब मनीष सिसोदिया, जिन्होंने जनता को लूटा है उनसे की जा रही है तो ये शर्म की बात है। भगत सिंह सिद्धांत की तरफ थे न कि झूठ की तरफ थे।

भगत सिंह के करीबी रिश्तेदार ने भी उठाया सवाल
वहीं, भगत सिंह के करीबी रिश्तेदार हरभजन सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में पकड़े गए अपराधियों की तुलना शहीदों से क्यों की जा रही है? वह इससे क्या राजनीतिक लाभ चाहते थे? आपकी जो भी लड़ाई है, उसे राजनीतिक रूप से लड़ें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed