फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Encounter between miscreants and police, who came to steal ATM in Samaypur Badli area one accused was shot in the leg three arrested

दिल्ली: समयपुर बादली इलाके में एटीएम में चोरी करने आए बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Sat, 12 Feb 2022 07:48 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 12 Feb 2022 07:48 AM IST
सार

बदमाशों ने बताया कि वह इलाके में एटीएम की रेकी करने आए थे। गैंग के बदमाश पहले भी एटीएम में इसी तरीके से वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। बदमाश पहले भी बाहरी उत्तरी जिला में दो एटीएम को निशाना बना चुके हैं।

विज्ञापन
Delhi: Encounter between miscreants and police, who came to steal ATM in Samaypur Badli area one accused was shot in the leg three arrested
पुलिस गिरफ्त में एटीएम लूट के आरोपी बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समयपुर बादली इलाके में एटीएम में चोरी करने आए बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही गोली चला दी। जवाबी गोलीबारी में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने घायल बदमाश को पास के अस्पताल में पहुंचाया। बाद में पुलिस ने घायल बदमाश समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल, दो कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।

विज्ञापन


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान गांव रायपुर नूंह मेवात, हरियाणा निवासी साहिब (22) जबकि अन्य दो की पहचान भरतपुर, राजस्थान निवासी आबिद(20) और गांव बिचोर नूंह राजस्थान निवासी शकील (20) के रूप में हुई है। बुधवार रात में बदमाशों ने समयपुर बादली स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में चोरी करने का प्रयास किया था। पुलिस उस मामले की जांच में जुटी थी।

विज्ञापन

नहर रोड पर हुई मुठभेड़

बृहस्पतिवार रात समयपुर बादली थाना पुलिस को सूचना मिली कि मेवात के कुछ बदमाश फिर से एटीएम में चोरी करने के इरादे से इलाके में मौजूद हैं। पुलिस ने बादली औद्योगिक क्षेत्र से खेड़ा कलां की ओर जाने वाली नहर रोड के पास निगरानी बढ़ा दी। देर रात बादली औद्योगिक क्षेत्र की ओर से आते हुए बदमाशों को देखकर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने गोली चला दी। गोली किसी को नहीं लगी।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर तीन गोलियां चलाईं। एक गोली साहिब के दाएं पैर में लगी। पुलिस ने घायल बदमाश के साथ साथ उसके दो साथी शकील और आबिद को धर दबोच लिया। पुलिस ने घायल बदमाश का मेडिकल करवाने के बाद तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

रेकी करने आए थे बदमाश

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह इलाके में एटीएम की रेकी करने आए थे। गैंग के बदमाश पहले भी एटीएम में इसी तरीके से वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। बदमाश पहले भी बाहरी उत्तरी जिला में दो एटीएम को निशाना बना चुके हैं। जांच में पता चला कि इसी गैंग के बदमाश दक्षिण दिल्ली, करनाल (हरियाणा) और चेन्नई में भी वारदात को अंजाम दे चुके हैं। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले अलीपुर इलाके में एटीएम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिन दो बदमाशों को गोली नहीं लगी है, उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस बदमाशों के आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed