{"_id":"630165323297aa399222b431","slug":"delhi-electricity-subsidy-will-be-available-on-missed-call-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Electricity Subsidy : दिल्ली में मिस्ड कॉल पर मिलेगी बिजली की सब्सिडी, जल्द जारी होगा नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Electricity Subsidy : दिल्ली में मिस्ड कॉल पर मिलेगी बिजली की सब्सिडी, जल्द जारी होगा नंबर
Sun, 21 Aug 2022 04:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 21 Aug 2022 04:20 AM IST
सार
Delhi : इस नंबर पर रजिस्ट्रेशन करा कर ही बिजली उपभोक्ता सब्सिडी पाने के हकदार होंगे। सब्सिडी का विकल्प चुनने पर ही मुफ्त बिजली या सब्सिडी का लाभ मिलेगा। बिजली विभाग, डिस्कॉम और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली सब्सिडी दिलाने के लिए जल्द ही दिल्ली सरकार मिस्ड कॉल नंबर जारी करेगी। इस नंबर पर रजिस्ट्रेशन करा कर ही बिजली उपभोक्ता सब्सिडी पाने के हकदार होंगे। सब्सिडी का विकल्प चुनने पर ही मुफ्त बिजली या सब्सिडी का लाभ मिलेगा। बिजली विभाग, डिस्कॉम और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सिसोदिया बताया कि उनकी सरकार हमेशा यह सुनिश्चित करने का प्रयास करती है कि दिल्ली के प्रत्येक नागरिक तक सभी सुविधाएं बेहतर ढंग से पहुंच सकें। इस दिशा में सब्सिडी विकल्प चुनने की प्रक्रिया को आसान बनाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
जल्द ही एक फोन नंबर जारी किया जाएगा ताकि उपभोक्ता बिजली सब्सिडी का अपना विकल्प चुनने के लिए मिस्ड कॉल या व्हाट्सएप कर रजिस्ट्रेशन कर सकें। उन्होंने बताया कि दिल्लीवासियों के पास बिल के साथ अटैच एक फॉर्म भरने के अलावा, बिल पर क्यूआर कोड को स्कैन करके या डिस्कॉम केंद्र पर पहुंचकर सब्सिडी के लिए अपना विकल्प चुनने की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
47,11,176 परिवार उठा रहे हैं सब्सिडी का लाभ
बिजली उपभोक्ताओं को आम आदमी पार्टी की सरकार सब्सिडी दे रही है। इस समय बिजली सब्सिडी का लाभ 47,11,176 परिवार उठा रहे हैं। सभी उपभोक्ताओं को सब्सिडी से बाहर निकलने या 1 अक्तूबर से मुफ्त बिजली प्राप्त करने का विकल्प दिया जाएगा। शनिवार को आयोजित बैठक का एजेंडा दिल्ली सरकार द्वारा दी जाने वाली बिजली सब्सिडी के ऑप्ट-इन और ऑप्ट-आउट की प्रक्रिया को सरल बनाना था। बताया गया कि अब सभी बिजली बिलों में क्यूआर कोड होंगे, जिन्हें स्कैन कर उपभोक्ता सब्सिडी के लिए अपना विकल्प चुन सकेंगे।