{"_id":"5e3194b08ebc3e4b15189ed7","slug":"delhi-election-2020-pm-narendra-modi-will-address-two-election-rallies-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी करेंगे दो बड़ी रैली, सीबीडी ग्राउंड और द्वारका में करेंगे दिल्ली के मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे दो बड़ी रैली, सीबीडी ग्राउंड और द्वारका में करेंगे दिल्ली के मन की बात
Wed, 29 Jan 2020 07:50 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 29 Jan 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Rally
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। एक रैली पूर्वी दिल्ली के शहादरा के सीबीडी ग्राउंड में आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी रैली द्वारका इलाके के रामलीला मैदान में आयोजित की जा सकती है। इसके लिए चार और पांच फरवरी की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
यह दिल्ली चुनाव के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय होगा क्योंकि यहां आठ फरवरी को मतदान होगा। इसके पहले चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक छह तारीख की शाम के बाद चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
भाजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने इन रैलियों को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारी तेज कर दी है। दोनों ही जगहों पर भारी भीड़ जुटाकर जनता में बेहतर संदेश देने की कोशिश की जाएगी। क्षेत्र के प्रत्याशियों, स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को रैली में भारी भीड़ एकत्र करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इन स्थानों का चयन भी काफी सोच-समझकर किया गया है।
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री के संबोधन से आसपास की सीटों पर अच्छा असर पड़ने की उम्मीद की जा रही है। इसी प्रकार द्वारका की रैली से भी पश्चिम और दक्षिण दिल्ली की सीटों पर अच्छा असर पड़ेगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अभी तक छोटे-छोटे स्तर पर हजारों जनसभाओं का कार्यक्रम बनाया था।
लेकिन दूसरे चरण में अब बड़ी रैलियों और जनसभाओं को आयोजित करने पर ध्यान दिया जाएगा। इसमें पार्टी के स्टार प्रचारकों की बड़ी रैलियों के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बॉलीवुड के स्टार नेताओं के रोड शो आयोजित किए जाएंगे।