फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi election 2020: Is BJP will contest the election on the base of Hindu polarisation

क्या हिंदू ध्रुवीकरण की धुन पर भाजपा लड़ेगी दिल्ली विधानसभा चुनाव?

Thu, 23 Jan 2020 06:27 PM IST
Harendra Chaudhary शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 23 Jan 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
delhi election 2020: Is BJP will contest the election on the base of Hindu polarisation
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
भाजपा अब दिल्ली विधानसभा चुनाव को हिन्दू वोटों के ध्रुवीकरण का रंग देने में जुट गई हैं। भाजपा नेताओं के अनुसार नागरिकता कानून का विरोध मुसलमान कर रहा है। इसके केंद्र में शाहीन बाग में महिलाओं की तरफ से 15 दिसंबर से किया जा रहा विरोध प्रदर्शन है। भाजपा प्रवक्ता सांबित पात्रा ने बुधवार की अपनी प्रेस वार्ता में जमकर आक्रमकता दिखाई। एआईएमआईएम के नेता अकबरुद्दीन और असदुद्दीन ओवैसी के वक्तव्य को आधार बनाया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौव्हाण को केंद्र में रखकर हमला बोला।
विज्ञापन

कानपुर से लेकर दिल्ली तक

कानपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इन लोगों (सीएए, एनपीआर, एनआरसी का विरोध करने वालों) में आंदोलन करने की हिम्मत नहीं है। इन्होंने अपने घरों की औरतों को आंदोलन के लिए  चौराहे-चौराहे पर आगे कर दिया है। योगी आदित्यनाथ ने यह वक्तव्य शाहीन बाग जैसा प्रदर्शन करने वाली महिलाओं और अल्पसंख्यक (मुसलमान) समाज को केन्द्र में रखकर दिया है।

विज्ञापन


योगी की तरह ही भाजपा के प्रवक्ता सांबित पात्रा ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला बोला है। सांबित पात्रा ने कहा है कि कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर सरकार बनाती है और हिंदुओं को गाली देती है। पात्रा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को भी मुस्लिम लीग कांग्रेस की संज्ञा दी है। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने 39 दिन से शाहीन बाग में सड़क पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं के इस प्रयास पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कह रहा है विपक्ष

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव का कहना है कि भाजपा के खाते में सांप्रदायिकता फैलाने के सिवा है क्या? यह पार्टी केवल नफरत, बंटवारा की भावना, लोगों को लड़ाना और राजनीति की रोटी सेंकना बड़े काम ही कर सकती है। सुष्मिता देव का कहना है कि यह भाजपा के ट्रैक रिकार्ड में है। वह इस चुनाव में भी हिन्दू बनाम मुसलमान करने से भला पीछे क्यों रहेगी?

 

हालांकि कांग्रेस पार्टी की नेता का कहना है कि भाजपा को इससे कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। दिल्ली का चुनाव गवर्नेंस पर हो रहा है। गवर्नेंस का रिकार्ड दो ही पार्टी के पास है। कांग्रेस ने दिल्ली में 15 साल का शासन करके दिल्ली का विकास किया है। इसे लोग आज भी याद करते हैं। दूसरा गवर्नेंस का रिकार्ड आम आदमी पार्टी के पास है। दिल्ली में पढ़े लिखे लोग, जागरुक जनता, नौकरशाह रहते हैं। यहां अर्थव्यवस्था, मंहगाई, विकास के मुद्दे अहम हैं। मुझे नहीं लगता कि भाजपा इसमें कुछ कर पाई है। उसका दिल्ली में गवर्नेंस का भी कोई ट्रैक रिकार्ड नहीं है।

शाहीनबाग पर भाजपा का रवैय्या

भाजपा ने शाहीन बाग के प्रदर्शन को किनारे कर रखा है। यह प्रदर्शन नागरिकता कानून, राष्ट्रीय जनसंख्या पंजीकर, एनआरसी के विरोध में हो रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता शाहीन बाग जैसे प्रदर्शनों को कांग्रेस, वामदल समेत अन्य विपक्ष की साजिश का हिस्सा बता रहे हैं।



यहां तक कि केंद्र सरकार ने इस पूरे मामले को अदालत, दिल्ली पुलिस के ऊपर छोड़ दिया है। 15 दिसंबर से 22 जनवरी तक भाजपा और केन्द्र सरकार का कोई मंत्री शाहीन बाग नहीं गया। न ही किसी तरह की सरकार ने कोई खास दिलचस्पी दिखाई है। वैसे भी इस प्रदर्शन में अल्पसंख्यक समाज की मुसलमान महिलाएं हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed