फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi election 2020: Arvind kejriwal and Kumar Vishwas attacked each other on Shaheen Bagh Protest

कभी दोस्ती की कसमें खाने वाले केजरीवाल और कुमार विश्वास भी 'शाहीन बाग' पर आए आमने-सामने

Mon, 27 Jan 2020 08:06 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 27 Jan 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
delhi election 2020: Arvind kejriwal and Kumar Vishwas attacked each other on Shaheen Bagh Protest
Kumar Vishvas with Arvind Kejriwal - फोटो : Social Media

अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास, आम आदमी पार्टी का गठन होने से पहले न केवल अच्छे दोस्त रहे हैं, बल्कि अन्ना आंदोलन के दौरान एक दूसरे के सहयोगी के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इन दिनों सोशल मीडिया में इन दोनों की तरह-तरह की बयानबाजी देखी जा सकती है।

विज्ञापन


सोमवार को शाहीन बाग को लेकर ये दोनों ट्विटर पर एक बार फिर आमने-सामने आ गए। चूंकि अरविंद केजरीवाल, जो इन दिनों भाजपा के राजनीतिक मुद्दे 'शाहीन बाग’ को लेकर खासे परेशान हैं, उन्होंने लिखा, भाजपा नेताओं को तुरंत शाहीन बाग जाकर बात कर रास्ता खुलवाना चाहिए। इसके जवाब में कुमार विश्वास ने तंज भरे लहजे में लिखा, अपने अमानती गुंडे को भेजकर बिठाओ तुम और उठाएं दूसरे।
विज्ञापन

 

दरअसल, चुनाव प्रचार में भाजपा के प्रमुख मुद्दे शाहीन बाग को लेकर अरविंद केजरीवाल को अपनी रणनीति बदलनी पड़ रही है। वे पहले दिल्ली के विकास को लेकर लोगों के बीच जा रहे थे, अब उन्हें शाहीन बाग पर बयान देना पड़ रहा है। भाजपा ने इसी बात पर केजरीवाल को घेर लिया। दो फरवरी से भाजपा घर-द्वार कार्यक्रम शुरू कर लोगों से पूछेगी कि वे शाहीन बाग में चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में हैं या विरोध में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, केजरीवाल और उनके साथी अभी तक शाहीन बाग पर बोलने से बचते आ रहे थे। वे फ्री बिजली, पानी, बस यात्रा और दूसरे विकास कार्यों को गिनाकर वोट मांग रहे थे। शाहीन बाग पर भाजपा की मजबूत रणनीति के चलते केजरीवाल को अपने चुनावी एजेंडे में बदलाव लाना पड़ा है। केजरीवाल ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, शाहीन बाग में बंद रास्ते की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। भाजपा नहीं चाहती है कि रास्ते खुलें। भाजपा गंदी राजनीति कर रही है। भाजपा के नेताओं को तुरंत शाहीन बाग जाकर बात करनी चाहिए और रास्ता खुलवाना चाहिए।

 

कुमार विश्वास ने उनके इसी ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा...


यहां बता दें कि कुमार विश्वास ने अपने तंज में जिस अमानती गुंडे का जिक्र किया है, वह आप के एक विधायक हैं। वे कई दिनों से शाहीन बाग के प्रदर्शन स्थल पर जा रहे थे। इसके लिए उनका नाम मीडिया में पहले भी आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed