{"_id":"61d6172ce39481251d26cce7","slug":"delhi-elderly-died-in-property-dispute-son-accused-of-thrashing-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : संपत्ति विवाद में बुजुर्ग की जान गई, बेटे पर पीटकर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : संपत्ति विवाद में बुजुर्ग की जान गई, बेटे पर पीटकर मारने का आरोप
Thu, 06 Jan 2022 03:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 06 Jan 2022 03:39 AM IST
सार
पुलिस छानबीन के बाद कर रही इनकार। बुधवार शाम की घटना। संपत्ति को लेकर पिता से झगड़ा कर रहा था बेटा। पूछताछ जारी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव इलाके में बुधवार शाम संपत्ति को लेकर पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद में बुजुर्ग की जान चली गई। बेटे पर पिता को पीटकर मारने का आरोप है। बुजुर्ग की शिनाख्त मोहम्मद सुहेब (65) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सब्जी मंडी मोर्चरी भेज दिया है। शुरुआती जांच में पुलिस को मृतक के शरीर पर चोटों के कोई निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कारोबारी सुहेब अपने परिवार के साथ गली गंधक वाली, आजाद मार्केट, बाड़ा हिंदूराव इलाके में रहते थे। एक प्रॉपर्टी को लेकन सुहेब और उनके पुत्र मो. शारिक के बीच मनमुटाव था। इसी प्रापर्टी को लेकर उनसे शारिक आए दिन बहस करता रहता था। आरोप है कि बुधवार शाम सुहेब और उनके बेटे शारिक ने झगड़ा हुआ। सुहेब की बेटियां उन्हीं का पक्ष ले रही थीं। झगड़े के दौरान धक्का-मुक्की होने पर सुहेब नीचे गिरने के साथ अचेत हो गए।
विज्ञापन
परिजन फौरन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने सुहेब को मृत घोषित कर दिया। परिजन पिता की पीटकर हत्या करने का आरोप शारिक पर लगा रहे हैं। हालांकि शुरुआती जांच के बाद पुलिस इससे इंकार कर रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि झगड़े के दौरान हार्ट अटैक से सुहेब की मौत हुई होगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शारिक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन