फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Dy CM Manish Sisodia flags off cycle rally under Rahgiri program in Patparganj

प्रदूषण पर वार: साइकिल रैली में भाग लेने पहुंचे सिसोदिया, बोले- राहगीरी को दिल्ली के हर कोने तक ले जाएंगे

Sun, 14 Nov 2021 10:44 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 14 Nov 2021 10:44 AM IST
सार

सिसोदिया ने कहा कि हम राहगीरी को दिल्ली के हर कोने तक ले जाना चाहते हैं। शुरूआत में इसे छह सप्ताह में छह जगहों पर किया जाएगा। इस प्रोग्राम का मकसद है कि हम अपने स्तर से प्रदूषण को कम करने में योगदान दे पाएं।

विज्ञापन
Delhi Dy CM Manish Sisodia flags off cycle rally under Rahgiri program in Patparganj
साइकिल रैली में सिसोदिया - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहगीरी प्रोग्राम में रविवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भा भाग लिया। इसके तहत उन्होंने पटपड़गंज के पश्चिमी विनोद नगर से साइकिल रैली की शुरूआत की। 
विज्ञापन


इस दौरान सिसोदिया ने कहा कि हम राहगीरी को दिल्ली के हर कोने तक ले जाना चाहते हैं। शुरूआत में इसे छह सप्ताह में छह जगहों पर किया जाएगा। इस प्रोग्राम का मकसद है कि हम अपने स्तर से प्रदूषण को कम करने में योगदान दे पाएं।
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि प्रदूषण को कम करने के लिए, सबसे बड़ी जिम्मेदारी सरकार की है कि वह नियम और विनियम बनाए। इसके बाद दूसरी जिम्मेदारी औद्योगिक क्षेत्रों और तीसरी हमलोगों की है। इसमें योगदान देने के लिए हमें कम से कम एक दिन ऐसा तय करना चाहिए जिसमें हम साइकिल या बस से यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed