फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Dwarka police arrested the miscreant who was absconding in dozens of cases

दिल्ली: दर्जनों मामलों में फरार चल रहे बदमाश को द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 31 Oct 2021 12:25 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 31 Oct 2021 12:25 PM IST
सार

द्वारका पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। आरोपी टीम को देखकर छत से कूद गया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Delhi Dwarka police arrested the miscreant who was absconding in dozens of cases
गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबरन धन वसूली, जान से मारने की कोशिश और हथियार तस्करी के दर्जनों मामलों में फरार चल रहे बदमाश को द्वारका पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी टीम को देखकर छत से कूद गया, लेकिन पुलिस से बचने में सफल नहीं हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सैक्टर-23 थाने में आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


द्वारका पुलिस के डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि 18 जून को डाबरी थाना क्षेत्र के एक घर में जबरदस्ती घुसने और एक व्यक्ति को गोली मारने के मामले में डाबरी थाने में मामला दर्ज कराया गया था। इससे पहले 12 जुलाई को भी इसी क्षेत्र के एक घर में घुसकर तीन लोगों ने नरेश कुमार को गोली मार कर घायल कर दिया था। इससे पहले 17 जून को भी कुछ युवकों पर गोली चलाने का आरोप लगा था।
विज्ञापन


पुलिस ने इन मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था, जिससे पूछताछ के बाद पुलिस को गिरोह के मास्टरमाइंड गुलाम ख्वाजा उर्फ अली की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed