दिल्ली: द्वारका पुलिस ने घोषित बदमाश को किया गिरफ्तार, भाई फरार
पुलिस टीम को करण के गोयला डेयरी इलाके में आने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने दबिश देकर करण को दबोच लिया। बदमाश से पूछताछ में पता चला कि करण वर्ष 2017 से वारदातों को अंजाम दे रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्रग की लत को पूरा करने के लिए अपने भाई के साथ वारदातों को अंजाम देने वाले एक घोषित बदमाश को द्वारका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश पर 10 मामले दर्ज हैं और वह छावला थाने का घोषित बदमाश है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए है। पुलिस उसके फरार भाई की तलाश की तलाश कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान गोयला डेयरी निवासी करण तिवारी के रूप में हुई है। 18 फरवरी की रात कुतुबगढ़ के एक बंद घर में लाखों के गहने की चोरी की शिकायत मिली थी। पुलिस ने आस पास इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें पुलिस को पता चला कि करण तिवारी ने अपने भाई गौरव के साथ वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों भाईयों की तलाश शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाकर किया गिरफ्तार
इसके बाद 20 फरवरी को पुलिस टीम को करण के गोयला डेयरी इलाके में आने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने दबिश देकर करण को दबोच लिया। बदमाश से पूछताछ में पता चला कि करण वर्ष 2017 से वारदातों को अंजाम दे रहा है। वह छावला थाने का घोषित बदमाश है। वह और उसका भाई ड्रग लेने के आदी हैं। नशे की लत को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देते हैं।
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि करण पर चोरी, सेंधमारी और झपटमारी के 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के फरार भाई की तलाश कर रही है।